फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: बालाघाट में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर

Sat, 12 Dec 2020 07:02 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
महिला नक्सली (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें पुलिस ने दो महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया। पुलिस के अधिकारी ने शनिवार को इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा से मध्यप्रदेश के जंगलों में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। उन्हें आत्मसमर्पण के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो महिला नक्सली मारी गईं। 

पुलिस ने दी यह जानकारी

पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि अब तक दोनों महिला नक्सलियों की आधिकारिक तौर पर पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि, उनके साथ जुड़े कुछ लोगों ने तस्वीरों के आधार पर दावा किया कि उनमें से एक महिला महाराष्ट्र के गढ़चिरौली की है। वहीं, दूसरी महिला का ताल्लुक छत्तीसगढ़ के बस्तर से बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, यह मुठभेड़ बालाघाट के किरनापुर थाना क्षेत्र में हुई।

मुखबिर से मिली थी सूचना

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से जानकारी मिली थी कि माओवादी नेतृत्व महाराष्ट्र में अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के विद्रोहियों को मध्य प्रदेश के बालाघाट और मंडला में एकजुट कर रहा है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां दोनों पक्षों में मुठभेड़ हुई।

एक महीने पहले भी हुई थी मुठभेड़

बता दें कि इस वारदात से करीब एक महीने पहले सात नवंबर को भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। उस दौरान पुलिस ने कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के करीब मालखेड़ी के जंगल में एक महिला नक्सली को मार गिराया था। वह खटिया मोचा दलम दो की बताई गई थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि राज्य में 25 से 30 नक्सली अलग-अलग जगहों पर मौजूद हैं। ऐसे में पुलिस टीम लगातार नक्सल गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें