फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज का केंद्र की राजनीति में जाने से इनकार, कहा- मध्यप्रदेश में रहूंगा और यही मरूंगा  

Thu, 13 Dec 2018 05:03 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शिवराज का केंद्र की राजनीति में जाने से इनकार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में सत्ता गंवाने के बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान केंद्र की राजनीति में नहीं जाना चाहते। उन्होंने इसे लेकर अपनी मंशा साफ कर दी है। आज पत्रकारों से बातचीत में चौहान ने कहा, मैं केंद्र में नहीं जाऊंगा, मैं मध्यप्रदेश में रहूंगा और मध्यप्रदेश में ही मरूंगा। बता दें कि प्रदेश में हार के बाद भाजपा में मंथन का दौर चल रहा है। कयास शिवराज चौहान को केंद्र की राजनीति में भेजे जाने के भी लग रहे हैं।
विज्ञापन


चुनाव में हार के बाद शिवराज चौहान ने 12 दिसंबर को अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया था। उन्होंने हार की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए कहा था कि मैं जनादेश स्वीकार करता हूं। उन्होंने कहा कि अब विपक्ष में रहकर जनता की लड़ाई को जारी रखूंगा।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने भाजपा के लगातार 15 साल के शासन का अंत किया है। चुनाव में कांग्रेस को 114 और भाजपा को 109 सीटें मिलीं।  कांग्रेस बहुमत से दो अंक दूर रह गई लेकिन बसपा और निर्दलीयों के समर्थन से अब वह सरकार बनाने जा रही है। हालांकि सीएम पद को लेकर कांग्रेस में माथापच्ची जारी है। कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों ही दावेदार बनकर उभरे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें