फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: बाबूलाल गौर बोले, इस बार 2013 जैसी नहीं है मोदी लहर

Thu, 01 Nov 2018 03:39 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Babulal Gaur
विज्ञापन

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट बंटवारे को लेकर मंथन का दौर अभी जारी है। इस बीच वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार मोदी की लहर साल 2013 जैसी नहीं है। 

विज्ञापन


हालांकि टिकट को लेकर गौर के तेवर नरम पड़ गए हैं। आज गौर ने कहा कि अगर टिकट नहीं मिला तो पार्टी के लिए काम करुंगा।  साथ ही कहा कि मुझे उम्मीद है कि कृष्णा गौर को टिकट मिलेगा। इससे पहले गौर ने कहा था कि पार्टी उन्हें घर आकर टिकट देगी।
 
बता दें कि गौर भाजपा के वरिष्ठतम नेताओं में से एक हैं। भोपाल की गोविंदपुरा सीट से विधायक गौर के नाम लगातार दस चुनाव जीतने का रिकार्ड भी है। 75 पार उम्र के कथित फार्मूले के चलते उन्हें मंत्री पद से भी हटा दिया गया था। इस बार उनके टिकट पर भी सवाल है। 
विज्ञापन


गुरूवार को उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी या उनके मंत्रियों पर कोई दाग नहीं है। साफ-सुथरी छवि है। लेकिन एक अंतर यह है कि इस बार 2013-14 की तरह कोई मोदी लहर नहीं है। चुनाव सामान्य स्थितियों में हो रहा है। ऐसे में टिकट पर दारोमदार है। हमारी पार्टी में टिकट अगर सर्वे के आधार पर बंटे तो मध्यप्रदेश में चौथी बार भाजपा की सरकार बनेगी।

बता दें कि टिकट के मुद्दे पर भाजपा में मंथन का दौर जारी है। इसे लेकर केंद्रीय चुनाव समिति लगातार बैठक कर रही है। आज दिल्ली में अमित शाह और सीएम शिवराज चौहान की अहम मुलाकात हो रही है। 

बता दें कि मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होगा। मध्यप्रदेश में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। भाजपा 15 साल से सत्ता पर काबिज है और इस बार लोगों में उसके प्रति नाराजगी देखी जा रही है। सीएम शिवराज सिंह से सामने सत्ता बचाए रखने की चुनौती है। बसपा ने कांग्रेस को झटका देकर शिवराज की चुनौती की थोड़ा कम जरूर किया है लेकिन रास्ता आसान नहीं है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें