फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं के पैरों में गिरना सुना था, ये नेताजी तो उनके जूते पॉलिश कर रहे हैं

Mon, 26 Nov 2018 03:04 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
चुनाव प्रचार का अनूठा अंदाज, राष्ट्रीय आमजन पार्टी के शरद कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में उम्मीदवार, मतदाताओं का दिल जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। मगर एक प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए दूसरों से दो कदम आगे निकल गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय आमजन पार्टी के शरद कुमार मतदाताओं के जूते पॉलिश करके वोट मांग रहे हैं। उनका, प्रचार का ये अनूठा तरीका चर्चा का विषय बना हुआ है। चुनाव में शरद कुमार का चुनाव चिन्ह जूता है। वह कहते हैं कि इस चुनाव चिन्ह को कोई भी पार्टी या प्रत्याशी लेने को तैयार नहीं था। हमने इस चिन्ह को लिया और आशीर्वाद का रूप दे दिया। 

विधानसभा चुनाव में अनूठा प्रचार करने की खबरें बाकी राज्यों से भी मिल रही हैं। तेलंगाना के जगित्याल जिले के कोरुट्ला निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीवार के रूप में लड़ रहे आकुला हनमंतु अपने साथ चप्पल लेकर मतदाताओं के घर-घर जा रहे हैं। कह रहे हैं कि अगर वो जीतने के बाद वादे पूरे नहीं कर पाते तो बेशक, लोग उन्हें उन्हीं चप्पलों से पीट सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान है। मध्यप्रदेश समेत बाकी चारों राज्यों के नतीजे 11 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें