फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: इंदौर के करीब 25 छात्र फंसे यूक्रेन में, परिजन चिंता में, सरकार से मदद की गुहार

Wed, 16 Feb 2022 04:17 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ रही युद्ध की आशंका से इंदौरवासी चिंतित है। इंदौर के करीब 25 छात्र यूक्रेन में फंसे हैं। परिजन ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि छात्रों की संख्या और अधिक हो सकती है।
विज्ञापन
इंदौर निवासी शुभम जो पढ़ रहा है यूक्रेन में - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे गतिरोध के बीच मध्यप्रदेश के इंदौरवासी भी चिंतित हैं। इंदौर के करीब 25 छात्र यूक्रेन में फंसे हैं। उनके परिजन सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि रूसी आक्रमण को देखते हुए जल्द से जल्द उनके बच्चों को घर पहुंचाने में सहायता करें।
विज्ञापन


इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों में इंदौर के करीब 25 लोगों ने मुझसे संपर्क किया और मुझे बताया कि उनके बच्चे यूक्रेन में फंसे हुए हैं। रूसी आक्रमण के खतरे के कारण ये छात्र जल्द से जल्द अपने घर लौटना चाहते हैं। एक समाचार एजेंसी से हुई बातचीत में लालवानी ने कहा कि वह विदेश मंत्रालय के माध्यम से इन छात्रों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं और इस संबंध में विदेश मंत्री एस जयशंकर को एक पत्र लिखा है। विशेष रूप से, भारत ने मंगलवार को यूक्रेन में अपने नागरिकों को पूर्वी यूरोपीय राष्ट्र को लेकर रूस और नाटो देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच अस्थायी रूप से उस देश को छोड़ने की सलाह दी। भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से यूक्रेन और उसके भीतर सभी गैर-जरूरी यात्रा से बचने के लिए कहा। 

बेटे की सुरक्षा को लेकर हो रही चिंता
इंदौर के अखिलेश राव के बेटे प्रणय यूक्रेन के टेरनोपिल नेशनल यूनिवर्सिटी में मेडिसिन की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने सांसद से कहा है कि इंदौर और आसपास के इलाकों के कम से कम 25 मेडिकल छात्र उस देश में फंसे हुए हैं। पिता का कहना है कि रूसी आक्रमण के खतरे के कारण मैं यूक्रेन में अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं। प्रणय की फोन पर परिजन से बात हुई है जिसमें बताया कि यूएसए, कनाडा, इजराइल और यूके के छात्र यहां से पहले ही जा चुके हैं। भारतीय दूतावास ने हमसे कहा है कि आपको यहां से जाना है तो जाइए, यहां रहना है तो रहिए।  प्रणय राव ने अपना वीडियो जारी किया  है। वीडियो में प्रणय ने युद्ध को लेकर चिंता तो जाहिर की है लेकिन यह भी कहा है कि वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इंडियन एम्बेसी के साथ लगातार संपर्क में है। भारतीय उच्च अधिकारी भी लगातार उनके साथ बातचीत कर रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदौर का प्रणय यूक्रेन में कर रहा है पढ़ाई - फोटो : सोशल मीडिया

हमें मप्र व भारत सरकार पर पूरा भरोसा
इधर बाकी छात्रों की उनके परिजन से फोन पर बात हुई है जिसमें उन्होंने कहा है कि फिलहाल वे सुरक्षित हैं। घर वापसी की चिंता सता रही है। हालात बिगड़ने से पहले घर लौटना चाहते हैं। यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे शुभम जिराती का कहना है कि हमारे परिवार के लोग काफी चिंतित हैं। वे चाहते हैं कि यहां के हालात और खराब होने से पहले बच्चे घर लौट आएं। शुभम के पिता चतुर्भुज जिराती ने भी कहा कि बेटे की चिंता सता रही है, लेकिन भारत सरकार और दूतावास पर पूरा भरोसा है। इसी तरह महू निवासी प्रो. डीके गुप्ता का बेटा अभिनव यूक्रेन के खार्कीव स्थित नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा है। उनकी लगातार बेटे से बात हो रही है। गुप्ता ने कहा कि हमें मप्र सरकार व भारत सरकार पर पूरा भरोसा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें