फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: बच्चों को लगवाई फ्री फायर गेम की लत, 75 हजार ठग कर फरार हुए युवक

Sun, 29 Aug 2021 08:19 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शिकायत एक फल विक्रेता की ओर से दर्ज कराई गई है। आरोप है कि उसके बेटे और भतीजे से चाकू व पिस्टल की नोक पर गेम आईडी रिचार्ज करवाने के नाम पर चोरी करवाई गई। 
विज्ञापन
online gaming
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में ठगी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में दो किशोर युवकों पर नाबालिगों से 75 हजार रुपये ठगने का आरोप लगा है। पुलिस ने बताया कि शिकायत सनावद निवासी फल विक्रेता की ओर से दर्ज कराई गई है। फल विक्रेता ने बताया कि 17 व 18 साल के दो किशोर युवकों ने उसके 10 साल के बेटे व भतीजे को पहले तो फ्री फायर गेम की लत लगवाई और फिर धमकाकर 75 हजार रुपये ठग लिए।

विज्ञापन


गेम आईडी रिचार्ज करवाने के लिए करवाते थे चोरी
घटना 22 अगस्त की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि दोनों किशोरों ने पहले तो नाबालिगों को फ्री फायर गेम की लत लगवाई और बाद में गेम की आईडी रिचार्ज करवाने के लिए पैसे चुराने के लिए उकसाने लगे। फल विक्रेता ने बताया कि दोनों किशोर चाकू व पिस्टल दिखाकर बच्चों को धमकाते थे और पैसे चुराने के लिए कहते थे।

फल विक्रेता ने पकड़ी थी चोरी 
एक बार फल विक्रेता ने भी अपने बेटे को पर्स से पैसे चुराते हुए पकड़ा था। जब उससे चोरी का कारण पूछा तो उसने गेम आईडी रिचार्ज के लिए पैसे चुराने की बात कबूली, लेकिन, 22 अगस्त को नाबालिगों से दोनों किशोर युवक 75 हजार रुपये ठगकर फरार हो गए। एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शिकायतकर्ता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें