फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh Accident: तेज रफ्तार यात्री बस पलटने से एक की मौत, कई घायल; छतरपुर से जबलपुर जा रही थी गाड़ी

Sat, 19 Jul 2025 12:08 AM IST
ज्योति भास्कर राजेश चौरसिया, अमर उजाला, छतरपुर (मध्य प्रदेश)

सार

मध्य प्रदेश के छतरपुर में हुए सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। बस पलटने से हुई इस दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के छतरपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छतरपुर में बस हादसा हुआ। हीरापुर के पास साठिया घाटी में सिंह कंपनी की बस क्रमांक MP 21 P 0786 अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
  • छतरपुर से जबलपुर जा रही थी निजी यात्री बस (सिंह बस) हीरापुर में पलटी।
  • हादसे की सूचना मिलने पर बड़ामलहरा थाना की निरीक्षक श्रद्धा शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं।
  • 20 से ज्यादा यात्री घायल 4 यात्रियों की हालत गंभीर।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद सागर रेफर
विज्ञापन

इस मामले में हीरापुर चौकी प्रभारी अरविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि घायलों की मदद के लिए एंबुलेंस को बुलाया गया। आपात एंबुलेंस सेवा- 108 के स्टाफ नंदराम यादव और अनिल अहिरवार ने तत्परता दिखाई। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए सागर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- MP News: बारिश से छतरपुर बेहाल, तीन की मौत, उर्मिल नदी के उफान पर, बाढ़ में फंसे 2000 परिवार; देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


सिवनी में भी दर्दनाक सड़क हादसा, दो लोगों की मौत
मध्य प्रदेश में ही एक अन्य हादसा सिवनी जिले में हुआ। जिले के कुरई थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने एक टैक्सी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टैक्सी अनियंत्रित होकर फोरलेन की साउंडप्रूफ दीवार से जा टकराई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य यात्री घायल हो गए। मृतकों की पहचान संतकुमार हरदिया (55) और रामकिशोर बरमैया (50) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें