फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में कोरोना से जीतने वाला शख्स पड़ोसियों से हारा, भेदभाव के बाद लिखा, 'मेरा घर बिकाऊ है'

Mon, 13 Apr 2020 05:57 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
विज्ञापन
घर पर लिखा ये संदेश - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक व्यक्ति अपने ही पड़ोसियों की बेरुखी से परेशान हो गया है। इस शख्स ने कोरोना को तो हरा दिया, लेकिन अपने पड़ोसियों के सामने हारता दिख रहा है।

विज्ञापन




उसका कहना है, 'मेरे पड़ोसी दूसरों से कहते हैं कि जिस गली से मेरा परिवार गुजरता है, वहां से मत जाओ। यहां तक कि दूधवाले को भी दूध देने के लिए मना कर दिया गया है। हमें जीने के लिए जरूरी चीजें तो चाहिए हीं, इसलिए हम यहां से घर छोड़ रहे हैं।'
 

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में संक्रमण के बाद ठीक होने होकर लौटा शख्स पड़ोसियों की इस बेरुखी से बहुत आहत है। इस शख्स ने अपने घर के बाहर पोस्टर लगा दिया है, 'मेरा घर बिकाऊ है...'। ऐसा तब है जब कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद लोगों का तालियों और फूलों से स्वागत किया जा रहा है। मीडिया खबरों के मुताबिक इस शख्स का कहना है कि वह अपने मनोबल की वजह से कोरोना वायरस से जीतने में सफल रहे, लेकिन अपने पड़ोसियों ने उन्हें हरा दिया। कोरोना के खिलाफ इस संघर्ष में उनका मनोबल जिला प्रशासन, डॉक्टर्स, नर्स, मीडिया ने लगातार फोन करके उनका मनोबल बढ़ाया। मगर अब घर लौटने पर पड़ोसी और नजदीकी उनके साथ बुरा बर्ताव कर रहे हैं। 

विज्ञापन


उनका कहना है कि बीमारी किसी को भी हो सकती है लेकिन हमें बुरा बर्ताव नहीं करना चाहिए। उनके पड़ोसी उनके घर न तो सब्जी और न ही दूध वाले को आने दे रहे हैं। यहां तक कि कुछ लोग गाली-गलौज कर उन्हें घर खाली करने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें