फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने किया जानवरों का भी जीना मुश्किल, मध्य प्रदेश के जंगल में 9 बंदरों की मौत

Sat, 08 Jun 2019 04:53 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
बंदर (फाइल फोटो)
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के देवास में गर्मी ने बंदरों का भी जीना मुश्किल कर दिया है। यहां देवास के पुंजापुरा रेंज के जंगल में पिछले 5-6 दिनों में अत्यधिक गर्मी के कारण 9 बंदरों की मौत हो गई। इसकी जानकारी देवास के डीएफओ पीएन मिश्रा ने दी है। उन्होंने कहा की 'हमारी टीम को देवास के वन क्षेत्र में बंदरों के 9 शव मिले हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बंदरों की मौत लू लगने के बाद उनके कई अंगों के काम बंद कर देने से हुई है।' 

विज्ञापन





वहीं, मध्य प्रदेश का होशंगाबाद शुक्रवार को सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि राजस्थान के चुरू में पारा 46.6 डिग्री दर्ज किया गया। बीते दिनों यहां तापमान 50 डिग्री को पार कर गया था। राजस्थान के बाड़मेर, कोटा और बीकानेर में भी तापमान 46 डिग्री के करीब रहा। पंजाब और हरियाणा में भी गर्मी का सितम जारी रहा।

हरियाणा के हिसार में शुक्रवार को पारा 43 डिग्री पर पहुंच गया। हिमाचल में भी तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। उना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री पर दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें