मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : ANI
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी को कोरोना का 'क' तो पता नहीं है। वे पहले भी ट्वीट कर रहे थे। अब भी कर रहे हैं। सरकार लोगों के स्वास्थ्य और जनहित को ध्यान में रखते हुए ही निर्णय लेती है। प्रदेश में बुधवार को 17 नए केस सामने आए हैं। इससे पहले मंगलवार को 20 नए केस सामने आए थे।