बाइस साल के युवक ने अपनी 44 वर्षीय प्रेमिका को जान से मारते हुए फेसबुक से शुरू हुई प्रेम कहानी का दुखद अंत कर दिया। इतना ही नहीं उसने प्रेमिका को मारने के बाद खुद भी खुदकुशी कर ली।
मुजफ्फरनगर निवासी विनीत सिंह की ज्योति कोरी से करीब ढाई साल पहले फेसबुक में दोस्ती हुई थी। जबलपुर रेंज के आईजी उपेंद्र जैन ने बताया कि ज्योति ने फेसबुक में अपनी गलत फोटो डाली थी।
ज्योति की असलियत यह थी कि वह एक शादीशुदा महिला थी। उसके तीन बच्चे भी थे। गत 18 अप्रैल को विनीत पहली बार ज्योति से मिलने जबलपुर आया।