फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: लोकमाता अहिल्या मां की पालकी यात्रा, हर्ष और श्रद्धा से जगाई सेवा की नई ज्योति

Tue, 20 May 2025 08:38 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेश्वर

सार

महेश्वर में आज लोकमाता देवी श्री अहिल्या  मां की पालकी यात्रा बड़ी श्रद्धा और भव्यता के साथ पूरी हुई। सुबह 9 बजे राजवाड़ा स्थित राजगादी पर आयोजन समिति ने पूजा अर्चना, फूलों की पूजा और आरती की। 
 
विज्ञापन
लोकमाता अहिल्या मां की पालकी यात्रा में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेश्वर में आज लोकमाता देवी श्री अहिल्या  मां की पालकी यात्रा बड़ी श्रद्धा और भव्यता के साथ पूरी हुई। सुबह 9 बजे राजवाड़ा स्थित राजगादी पर आयोजन समिति ने पूजा अर्चना, फूलों की पूजा और आरती की। इस मौके पर महाराष्ट्र के अहिल्या नगर से आए श्रद्धालुओं ने भी आरती में हिस्सा लिया।  
विज्ञापन


 मां अहिल्या की परंपरा निभाते हुए, समिति ने घाट पर बैठे परिक्रमा करने वाले लोगों और साधु संतों को भोजन के पैकेट बांटे। यह सेवा लोकमाता के रोज़ाना अन्नदान की परंपरा को जीवित रखती है। शाम 6 बजे भवानी माता चौक से पालकी यात्रा शुरू हुई, जिसमें शहर के लोगों ने उत्साह से भाग लिया। रास्ते में पालकी का कई जगह भव्य स्वागत और पूजा हुई। यात्रा का अंत राजवाड़ा में हुआ, जहां देवी की प्रतिमा के सामने 300 दीपों की रोशनी में श्रद्धालुओं ने फूलों की पूजा की।

यह भी पढ़ें-पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक बघेल सहित परिवार पर बहू ने दर्ज कराया दहेज प्रताडऩा का केस
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन के समय, आयोजन समिति की तरफ से आए श्रद्धालुओं को मिठाई भी बांटी गई। इस खास कार्यक्रम में समिति के संरक्षक एडवोकेट जितेन्द्र नेगी, अध्यक्ष दिलीप सोनी, कार्यक्रम संयोजक मनोज पाटीदार, कार्यक्रम निदेशक स्वाति सिंह राठौर, संस्थान प्रबंधक रोहित सोनी और समिति के सदस्य खेमराज चौहान, शरद सबल, संदीप सोनी सहित कई अन्य महत्वपूर्ण लोग मौजूद थे।








 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें