मध्य प्रदेश में लोकायुक्त के छापे में एक क्लर्क के घर से तीन करोड़ दस लाख रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति बरामद हुई है।
आरोपी बाबूलाल पटेल के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
खरगोन जिले के महेश्वर जनपद पंचायत में कार्यरत बाबूलाल पटेल के खिलाफ मिली शिकायत के बाद लोकायुक्त ने छापेमारी की कार्यवाई की।
लोकायुक्त के 50 सदस्यीय दल ने बाबूलाल के इंदौर, महेश्वर और खरगोन के मछलपुर गांव स्थित ठिकानों पर छापे मारे।
इस छापेमारी के दौरान तीन करोड़ दस लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति के कागजात मिले, जो उसकी आय से काफी अधिक है।