फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी के मुरैना में महिला को जिंदा जलाया

Wed, 16 Jul 2014 01:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीस साल के एक युवक पर लगा है एक महिला को जिंदा जला देने का आरोप। महिला का कसूर इतना था कि उसने अपनी बेटी को युवक की पिटाई से बचाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन


महिला रिश्ते में युवक की चाची लगती थी। सोमवार रात महिला की मौत हो गई। मामला मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के पोरसा इलाके का है।

अंग्रेजी अखबार TOI के मुताबिक मरने से पहले पुलिस को महिला ने एक बयान दिया है जिसमें उसने पूरी घटना के बारे में बताया है।

महिला का नाम पुष्पा था और उसकी उम्र करीब 50 साल थी। आरोप है कि संदीप ने अपने पिता शिवराम (45) और मां रामरती (40) की मदद से पुष्पा को जिंदा जला दिया।

रविवार को संदीप पुष्पा की बेटी को पीट रहा था। पुष्पा ने इसका विरोध किया तो गुस्साए संदीप ने परिजनों की मदद से उसे जला दिया।

पोरसा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज बादाम सिंह यादव ने बताया कि,"संदीप ने महिला के ऊपर केरोसीन छिड़का और आग लगा दी। हमने धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन महिला की मौत के बाद इसे धारा 302 में बदल दिया जाएगा। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें