फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चौबे गए छब्बे बनने, दूबे बन के आ गए' चंद्रबाबू पर शिवराज का तंज, ममता को भी दे डाली चेतावनी

Fri, 24 May 2019 12:01 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Shivraj singh Chouhan - फोटो : File Photo
विज्ञापन

भाजपा को प्रचंड बहुमत से मिली जीत के बाद नेता-कार्यकर्ता उत्साहित हैं, तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष में एक तरह से सन्नाटा छाया हुआ है। ऐसे माहौल में भाजपा नेताओं को विरोधियों पर तंज कसने का मौका मिल गया है। ट्विटर पर विरोधियों पर हमलावर रहे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू पर चुटकी ली तो वहीं टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को चेतावनी दे डाली।

विज्ञापन


आंध्र प्रदेश में टीडीपी की करारी हार के बाद मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने चंद्रबाबू नायडू पर चुटकी लेते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने 'चौबेजी छब्बेजी बनने निकले थे, लेकिन दुबेजी बनकर लौटे!' की कहावत से तंज मारते हुए लिखा कि चंद्रबाबू नायडू जी! आपने मोदीजी को हटाने के लिए दिन-रात उठापटक की लेकिन देश की जनता के दिलों में मोदीजी बसते हैं और वहां से उन्हें कोई नहीं हटा सकता! 
 
विज्ञापन


वहीं उन्होंने ममता बनर्जी पर भी तंज कसते चेतावनी दे डाली। ट्विटर पर लिखा कि ममता दीदी, लोकतंत्र में गुण्डातंत्र का उपयोग और हिंसा छोड़ें। जिस तरह हार को निकट देखकर आपने बौखलाते हुए हिंसा की राजनीति की, उसे पश्चिम बंगाल कि जागरूक जनता ने नकार दिया। दीदी, संभल जाओ वर्ना..."   इसके आगे उन्होंने डॉट डॉट देकर खाली छोड़ दिया।  एक तरह से देखा जाए तो शिवराज अक्सर विरोधियों को ट्विटर पर इसी तरह घेरते रहे हैं। भाजपा को मिली अपार सफलता के बाद उन्होंने विपक्ष के इन दो बड़े नेताओं को निशाने पर लिया। 
 

विज्ञापन

विरोधी दलों पर साधा निशाना, दी सलाह

इससे पहले उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए सपा-बसपा, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को भी निशाने पर लिया। सपा-बसपा गठबंधन पर तंज कसते हुए उन्होंने सलाह दी कि  जनता ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के जातिवाद और वंशवाद के एजेंडे को बुरी तरह नकारा है। मेरी तो यही सलाह है कि लोगों को बांटने की राजनीति अब छोड़ दें और जनकल्याण और विकास की राजनीति करें, फायदे में रहेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें