फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में की पूजा, शिवराज ने कहा भगवान से ये पूछें

Mon, 13 May 2019 03:57 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
महाकाल मंदिर में प्रियंका गांधी - फोटो : ANI
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उज्जैन पहुंचकर महाकाल मंदिर में विशेष पूजा की। इस दौरान प्रियंका के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद थे। दोनों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रियंका गांधी - फोटो : ANI
मंदिर के पुजारियों ने प्रियंका से पंचामृत पूजन संपन्न कराया। उनके साथ कमलनाथ ने भी महाकाल की पूजा की।
विज्ञापन

3 of 6
प्रियंका गांधी - फोटो : ANI
प्रियंका गांधी के माथे पर लाल टीका और चंदन का लेप नजर आया। वो आंख बंद कर पूजा में लीन दिखीं। 

4 of 6
प्रियंका गांधी - फोटो : Social Media
मध्यप्रदेश के चुनावी दौरे पर आईं प्रियंका सबसे पहले इंदौर पहुंचीं जहां हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने की। वहां कुछ और नेता भी मौजूद थे जिन्होंने उनका स्वागत फूलों से किया। 

विज्ञापन

5 of 6
प्रियंका गांधी - फोटो : Social Media
उज्जैन के बाद प्रियंका रतलाम का रुख करेंगी जहां उन्हें चुनावी रैली को संबोधित करना है। रतलाम में जनसभा के बाद शाम को वो इंदौर लौटेंगी। इंदौर में प्रियंका गांधी का रोड शो का कार्यक्रम है। इंदौर में प्रियंका का चार किलोमीटर लंबा रोड शो है। सुरक्षा कारणों से रोड शो के दौरान आतिशबाजी नहीं करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रियंका गांधी - फोटो : ANI
प्रियंका पर बरसे शिवराज
प्रियंका के महाकाल मंदिर जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसते हुए कहा कि जब आप प्रार्थना करें तो कमलनाथजी और अपने भाई से ये जरूर पूछें कि उन्होंने 10 दिन के भीतर कर्जमाफी का वादा किया था। अगर ऐसा नहीं होता तो मुख्यमंत्री को हटा दिया जाएगा। किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री आपके भाई को बहका रहे हैं और आपके भाई झूठ बोल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें