फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आजादी के 75 साल बाद भी नर्मदा पर यहां नहीं बना पुल, शव को ट्यूब पर मिली जगह और फिर हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 16 Aug 2022 03:30 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी

सार


डिंडौरी जिले में  नर्मदा  नदी पर देश की आजादी के बाद से अभी तक पुल का निर्माण नहीं हो सका है। इसकी वजह से लोगों को नदी पार करने में दिक्कत उठानी पड़ती है। 
विज्ञापन
नदी पर पुल न होने की वजह से ट्यूब पर रखकर शव को दूसरे किनारे ले जाया गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश आजादी के अवसर पर 75वें साल के अवसर पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहा है। इस बीच मध्यप्रदेश के डिंडौरी से शर्मिंदा कर देने वाला वीडियो सामने आया है। उफनती नर्मदा नदी के बीच परिजन ट्यूब पर रखकर एक शव को पार करा रहे है। यह मामला डिंडौरी और अनूपपुर जिले के सीमवर्ती इलाके का है।  
विज्ञापन


अनूपपुर जिले के ठाड़पथरा निवासी 55 वर्षीय विशमत नंदा को दिल का दौरा पड़ गया। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए डिंडौरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान विशमत नंदा की मौत हो गई। ठाड़पथरा गांव जिले की सीमा पर स्थित है। अस्पताल प्रबंधन ने शव को गांव भेजने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की। नंदा के गांव और डिंडौरी के बीच नर्मदा नदी बहती है। जिस पर अब तक कोई पुल नहीं बना है। एंबुलेंस का ड्राइवर शव को उफान रही नर्मदा के किनारे छोड़कर चला गया। 

नदी किनारे शव को परिजनों और ग्रामीणों ने ट्यूब पर बांधा। दो लोग ट्यूब लेकर नदी में उतरे और उफान के बीच खींचकर नदी पार कराई। इसके बाद ही गांव के श्मशान घाट में नंदा के शव का अंतिम संस्कार हो सका। ग्राम ठाड़पथरा और डिंडौरी जिले के बजाग जनपद क्षेत्र के ग्राम पथरकूचा के बीच नर्मदा नदी बहती है। यहां कोई पुल न होने से हर साल जब भी नदी उफान पर होती है, लोग इसी तरह परेशान होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें