फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishna Janmashtami: कृष्ण भक्ति में लीन हुए अमेरिका-नाइजीरिया-रूस-यूक्रेन के भक्त, भजनों से बांधा समां

Thu, 07 Sep 2023 11:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

रीवा के राजकपूर ऑडिटोरियम में गुरुवार को दिल्ली से आए इस्कॉन मंदिर के पुजारियों ने कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया। इसमें देश ही नहीं विदेश से आए कृष्ण भक्त भी शामिल हुए। 
विज्ञापन
रीवा के आयोजन में रूस और यूक्रेन के भक्तों ने साथ बैठकर प्रस्तुति दी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश और विदेश में आज कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार बड़ी ही धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। मथुरा वृंदावन में भी हर वर्ष की तरह कृष्ण भक्तों का तांता लगा हुआ है। प्रत्येक इस्कॉन मंदिरों में भी कृष्ण भक्त बड़ी तादाद में पहुंचकर कृष्ण की लीला में पूरी तरह से लीन हैं। रीवा के राजकपूर ऑडिटोरियम में गुरुवार को दिल्ली से आए इस्कॉन मंदिर के पुजारियों ने कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया। इसमें देश ही नहीं विदेश से आए कृष्ण भक्त भी शामिल हुए। इस्कॉन द्वारा आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में अमेरिका, नाइजीरिया, समेत रूस और यूक्रेन से आए कृष्ण भक्तो ने भजन कीर्तन कर ऑडिटोरियम में बैठे अन्य कृष्ण भक्तों मंत्र मुग्ध कर दिया। 
विज्ञापन


बता दें कि रात ठीक 12 बजे भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़ी ही धूम धाम से मनाया जाएगा, लेकिन इससे पहले ही आज देश समेत विदेशों के तमाम भगवान कृष्ण के मंदिरों में सुबह से ही जन्मोत्सव की तैयारी की जा रही है। रीवा के तमाम कृष्ण मंदिर व केन्द्रीय जेल में भी कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है, लेकिन इस बार रीवा के कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में अयोजित किया गया कृष्ण जन्मोत्सव की बात ही कुछ अलग थी। दिल्ली इस्कॉन मंदिर से आए पुजारी और विदेशी भक्त के साथ नागरिक भी कृष्ण भक्ति में पूरी तरह डूब गए।

दिल्ली के इस्कॉन मंदिर से आए पूजारी और कृष्ण भक्तों ने कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर भगवान श्री कृष्ण की रंग-बिरंगी झांकियां भी लगाईं। कृष्ण जन्म उत्सव कार्यक्रम में एक अलग ही दृश्य देखने को मिला जहां पर चार अन्य देशों के विदेशी नगरिक भी कृष्ण भक्त के रूप में मौजूद हुए और मंच में एक साथ बैठकर कृष्ण लीला में पूरी तरह से लीन हो गए. उन्होंने अपनी कलाकारी और प्रस्तुती से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। 
विज्ञापन


कृष्ण भक्ति में लीन रूस यूक्रेन के नागरिक 
कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में अयोजिय कृष्ण जन्मोत्सव का भजन चार देशों से आए विदेशी नागरिक सहित अन्य कलाकार भजन और कीर्तन में पुरी तरह से लीन थे। पुजारी दामोदर दास सखा ने भक्तों का परिचय करवाते हुए कहा कि इस्कॉन की सुंदरता यही है। भौतिक संसार में एक तरफ जहां रसिया और यूक्रेन के बीच भीषण जंग अब भी जारी है लेकिन यहां दो अलग-अलग देश के नागरिक मंच में उपस्थित हैं, जो रसिया और यूक्रेन के हैं, जिनके बीच में बहुत प्रेम है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें