फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दमोह में बीच बाजार चाकू से हमला, किराना व्यापारी की दुकान में तोड़फोड़, रुपये भी लूटे

Thu, 07 Dec 2023 12:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh: दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के ढगत चौराहे पर बुधवार की रात उठाई गिरी का मामला सामने आया है। जहां दो युवकों ने किराना व्यापारी की दुकान में तोड़फोड़ कर उस पर चाकू से हमला किया, साथ ही दराज में रखे रुपए भी लूट लिए। यह घटना घटित होते ही स्थानीय लोगों ने दोनों लोगों को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। 
विज्ञापन
दमोह में बीच बाजार चाकू से हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह में किराना दुकानदार से लूट का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी देते हुए घायल नरेश जैन के छोटे भाई राजकुमार जैन ने बताया की मुन्नू कुमार और मोहन विश्वकर्मा नाम के दो शराबी युवक उनकी किराना दुकान में आकर बड़े भाई नरेश जैन से विवाद कर रहे थे। इसलिए दुकान का शटर लगाकर यहां वहां हो गए कि बेवजह विवाद ना हो।

विज्ञापन


बड़े भाई पर चाकू से हमला
इसके बाद इन दोनों लोगों ने शटर को खोलकर दुकान के अंदर घुसकर तोड़फोड़ की, साथ ही दराज में रखे रुपए भी निकाल लिए। जैसे ही दोनों युवक इस घटना को अंजाम दे रहे थे तो उनके बड़े भाई तत्काल दुकान पर पहुंचे तो दोनों ने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया। युवक शराब के नशे में थे, इसलिए वह भाग नहीं सके और आसपास के  दुकानदारों ने दोनों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। 

पुलिस ने किया मामला दर्ज
जिसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नरेश जैन को सबसे पहले इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद दोनों घायल  आरोपियों को भी इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें