फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone News: बरात से लौट रही पिकअप पलटी, दो बालिकाओं की मौत, 18 घायल

Thu, 07 May 2026 10:47 PM IST
खरगोन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल।
विज्ञापन
जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच गुरुवार को एक और दर्दनाक घटना सामने आई। जिले के सिरवेल क्षेत्र में बारातियों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो बालिकाओं की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। घायलों में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम पिपल्याबावड़ी और राजोड़ा के ग्रामीण महाराष्ट्र में एक बरात में शामिल होने गए थे। देर रात सभी लोग पिकअप वाहन से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बिस्टान थाना क्षेत्र के ग्राम पांच बैड़ी और गलतार के बीच वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। वाहन पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। घटना की सूचना 112 डायल पर दी गई, जिसके बाद चार एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

ये भी पढ़ें- 70 हजार के कर्ज में कैद था पिता, इसलिए अस्पताल नहीं पहुंचा; चार दिन मर्चुरी में सड़ती रही बेटी की लाश
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में सुनीता पिता गोरेलाल (12) निवासी राजोड़ा और पूजा पिता रतन (15) निवासी पिपल्याबावड़ी की मौत हो गई। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद दोनों बालिकाओं के शव परिजनों को सौंप दिए गए। जिला अस्पताल के डॉ. रेहान खान ने बताया कि घायलों में पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें आईसीयू में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है, जबकि अन्य घायलों का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। हादसे में चंपाबाई, युवराज, रुस्तम, रितेश, वीरु, रानू, रवीना सहित कई लोग घायल हुए हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें