फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध: खरगोन जिला जेल से फरार 10 हजार रुपये का इनामी कैदी गिरफ्तार, जंगलों में घेराबंदी कर धर दबोचा

Tue, 20 Oct 2026 06:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

खरगोन जिला जेल से फरार दुष्कर्म मामले के दोषी अरुण गणेश धुर्वे को पुलिस ने चार दिन बाद भसनेर के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। घटना में लापरवाही बरतने पर दो जेल प्रहरियों को निलंबित किया गया, जबकि एक अन्य को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरगोन जिला जेल से शुक्रवार को बाथरूम की दीवार फांदकर फरार हुए कैदी अरुण गणेश धुर्वे को पुलिस ने चार दिन बाद मंगलवार को भसनेर के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वह पुलिस से बचने के लिए तोरणमाल बांध के पास घने जंगलों में लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस, जैतापुर, मेनगांव थाना और पुलिस लाइन की रिजर्व टीमों ने कैदी की तलाश में सघन अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने सेंधवा और नेपानगर के इलाकों में भी दबिश दी। खेतों में खड़ी फसलों और घने जंगलों के कारण आरोपी को तलाशने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कोतवाली थाना प्रभारी बीएल मंडलोई के अनुसार सटीक सूचना मिलने पर पुलिस ने कुंदा क्षेत्र के तोरणमाल बांध के पास भसनेर के जंगलों में दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा।

ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: भोपाल की ऐतिहासिक रियाज मंजिल पर बेदखली एक्शन स्थगित, केंद्र को फैसला लेने के निर्देश
विज्ञापन


दुष्कर्म मामले में मिली थी सजा
खरगोन के इंदिरा नगर निवासी आरोपी अरुण धुर्वे को अदालत ने सात अक्तूबर को वर्ष 2022 के दुष्कर्म के एक मामले में दोषी ठहराते हुए 20 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद से वह जिला जेल में बंद था। बीते शुक्रवार की शाम वह जेल प्रहरियों को चकमा देकर बाथरूम की दीवार फांदकर भाग गया था।
विज्ञापन


लापरवाही पर दो प्रहरी निलंबित
जेल से कैदी के भागने की इस घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले में घोर लापरवाही बरतने पर जेल प्रबंधन ने दो जेल प्रहरियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा जेल प्रबंधन ने एक अन्य प्रहरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पुलिस अब आरोपी को वापस हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें