फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone: तेंदुए के फोटो मीडिया में आने के बाद हरकत में आया महकमा, मौका-मुआयना करने पहुंचे वन अधिकारी

Mon, 13 Feb 2023 08:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

तेंदुए के फोटो-वीडियो मीडिया में आने के बाद वन विभाग का अमला भी हरकत में आया। सोमवार को टीम मौका मुआयना करने पहुंची।
विज्ञापन
खरगोन वन विभाग की टीम महेश्वर में तेंदुए की सर्चिंग के लिए पहुंची थी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरगोन जिले के महेश्वर इलाके के  ग्राम जलकोटी में पिछले पांच दिनों से लोग तेंदुए की आमद से दहशत में हैं। तेंदुए के फोटो-वीडियो मीडिया में आने के बाद वन विभाग का अमला भी हरकत में आया। सोमवार को टीम मौका मुआयना करने पहुंची। छानबीन में उन्हें तेंदुए के पंजे के निशान मिले हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि बीते पांच दिनों से ग्राम जलकोटी के आसपास तेंदुए घूम रहा है। लोगों में दहशत है, रात के समय कोई बाहर नहीं निकल रहा है। तेंदुए का वीडियो भी सामने आ चुका है। सोमवार को वन विभाग की टीम भी मौका मुआयना करने पहुंची थी। वन  रेंजर काकड़दा वीरेंद्र अचाले, वन रक्षक मोहित पाटोदे सोमवार को ग्राम जलकोटी पहुंचे और लोगों से चर्चा की। तेंदुए की सर्चिंग भी की गई।

वन विभाग की टीम को ग्रामीणों से बातचीत में पता चला कि गुरुवार को एक ग्रामीण राजू मेवाड़े ट्रैक्टर चलाकर अपने गांव आ रहा था, उस दौरान तेंदुए को नदी में विचरण करते देखा था एवं रास्ते पर उसके पंजों के निशान भी थे, जिसके फोटो उसने मोबाइल से ले लिए थे। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि गुरुवार के बाद तेंदुए को किसी को नहीं देखा न ही उसकी हलचल के कोई प्रमाण मिले हैं।  
विज्ञापन


काकड़दा वन रेंजर वीरेंद्र अचाले ने बताया कि तेंदुए को दोबारा देखने पर अगर कोई सूचना मिलती है तो उस पर निगरानी कर पकड़ने के लिए जगह-जगह पिंजरे लगाए जाएंगे। सर्चिंग के दौरान अभी तेंदुए कि कोई लोकेशन पता नहीं चली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें