फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: 83 साल की मां के जन्मदिन पर परिवार की तीन पीढ़ियों ने एक साथ लिया देहदान का निर्णय, जानें पूरा मामला

Wed, 02 Oct 2024 07:49 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

एक साथ एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों ने एक मंच पर देहदान का संकल्प लेकर इस समाज के सामने एक अनूठा उदाहरण पेश किया। परिजनों ने मौका भी ऐसा चुना, जब जीवन के 83 बसंत देख चुकीं मां का जन्मदिन था।
विज्ञापन
परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माना जाता है कि मनुष्य का शरीर नश्वर होता है तो वहीं उसकी आत्मा अमर अजर होती है। हालांकि, कुछ लोग अपने जीवन में ही कुछ ऐसे काम कर जाते हैं, जिससे उनकी आत्मा के साथ साथ शरीर भी अमर हो जाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है मध्यप्रदेश के खंडवा जिले का, जहां एक साथ एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों ने एक मंच पर देहदान का संकल्प लेकर इस समाज के सामने एक अनूठा उदाहरण पेश किया। परिजनों ने मौका भी ऐसा चुना, जब जीवन के 83 बसंत देख चुकीं मां का जन्मदिन था, जिसे मनाने सारे सगे संबंधी, मित्र और सहकर्मी भी साथ थे। संभवतः यह खंडवा ही नहीं बल्कि समूचे मध्यप्रदेश और देश में बिरला मौका था, जब एक परिवार की तीन पीढ़ियों ने एक साथ इस तरह का फैसला लिया हो।

विज्ञापन


खंडवा नगर के आनंद नगर स्थित बेडेकर कॉलोनी के रहने वाले जैन समाज के प्रशांत कोचर ने अपनी मां के जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन रखा था। लेकिन इसी उत्सवी माहौल में 83 वर्ष पूर्ण कर चुकी उनकी माताजी शांता देवी कोचर ने अपने शरीर का देहदान करने की घोषणा कर सभी मेहमानों को चौंका दिया। अभी सभी मेहमान उनकी इस घोषणा को सुन आश्चर्य में थे कि इसी बीच इसी मंच पर उनके पुत्र और इंश्योरेंस लॉस सर्वेयर प्रशांत कोचर ने भी अपने देहदान की बात कही। इतना सब होता देख उनका युवा पोता कहां पीछे रहने वाला था। पोते अर्थात 26 वर्षीय साहेब कोचर ने भी इस संकल्प को और मजबूत करते हुए अपने देहदान का संकल्प ले लिया।

वहीं, इस मामले में खंडवा नेत्रदान, अंगदान एवं देहदान समिति सुनील जैन ने बताया कि यह अनूठा संगम समिति के प्रयासों से हो पाया है। इस अवसर पर संत विजयशंकर मेहता, व्यवसाय प्रबंधन विषय के अंतर्राष्ट्रीय प्रेरक वक्ता डॉ. पवन गिरधारी लाल अग्रवाल अति पुलिस अधीक्षक महेन्द्र तारणेकर, कलेक्टर दमोह सुधीर कोचर, इंदौर एवं खंडवा के अनेक ख्यातनाम चिकित्सक व स्थानीय गणमान्यजन भी मौजूद थे।
विज्ञापन


जिला कलेक्टर ने किया सम्मानित
इस अवसर पर जिला प्रशासन ने भी कोचर परिवार को सम्मानित किया और खंडवा कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने इस दुर्लभ संयोग पर तीनों देहदानियों को सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र भी सौंपे। बता दें कि कोचर परिवार की इस अनूठी पहल को सभी जगह सराहा जा रहा है। इस दौरान अपने वक्तव्य में जिला कलेक्टर ने इसे पुनीत और जनचेतना को विस्तार देने वाला सामाजिक सरोकार बताया और नेत्रदान व देहदान जनजागृति समिति को भी इस पहल के लिए साधुवाद दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें