फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omkareshwar News: घर से आ रही थी बदबू, पड़ोसियों ने की शिकायत, नाजरा देखकर दंग रह गई पुलिस, जानें मामला

Sat, 03 May 2025 11:02 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,ओंकारेश्वर

सार

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक बड़ी घटना हुई। बड़वाह के सुलगांव में एक पति ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। जब पुलिस मौके पर पहुंची और घर का ताला तोड़ा, तो उन्हें जमीन में दबी हुई उसकी पत्नी की लाश भी मिली।
 
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओंकारेश्वर से लगभग 17 किलोमीटर दूर खरगोन जिले के बड़वाह थाना क्षेत्र के सुलगांव गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के निवासी लक्ष्मण पिता दुबलिया मानकर का शव उनके घर के बाहर मिला, जबकि उनकी पत्नी का शव घर के अंदर जमीन में दबा हुआ पाया गया। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि कई दिनों से लक्ष्मण के घर से तेज बदबू आ रही थी। जब ग्रामीणों ने घर के भीतर जाकर देखा तो जमीन से एक हाथ बाहर निकला हुआ मिला। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। बड़वाह थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौड़ ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

खुदाई कराने पर मिला पत्नी का शव

पुलिस ने जब खुदाई करवाई तो अंदर से लक्ष्मण की पत्नी का सड़ा-गला शव निकला, जो शायद कई दिनों से वहीं दबा हुआ था। शव की हालत देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी मृत्यु पहले हो चुकी थी। लक्ष्मण का शव घर के बाहर मिला और शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि उसने कीटनाशक पीकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन


घटना की गंभीरता को देखते हुए खरगोन से फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:  बदमाश अच्छू गौतम और पुलिस के बीच मुठभेड़, पकड़ने गई टीम पर दागी गोली, जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने दिया बयान


इस मामले को लेकर थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौड़ बडवाह ने कहा, “पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है।”

यह भी पढ़ें: मानसिक विक्षिप्तों को दबंगों ने बनाया बंधुआ मजदूर, प्रशासन के एक्शन से मचा हड़कंप, 16 को मिली आजादी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें