फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh: खंडवा में भक्तों के लिए रेलवे कर रहा विशेष सुरक्षा व्यवस्था, GRP और RPF मिलकर लगातार रख रहे निगरानी

Sun, 16 Feb 2025 10:15 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

खंडवा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और रेलवे पुलिस के जवान मिलकर, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं। ट्रेनों में आवाजाही के दौरान यात्रियों को भीड़ के दौरान रखने वाली सावधानियों से अवगत करा रहे हैं।
विज्ञापन
रेलवे कर रहा विशेष सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में जारी महाकुंभ के दौरान संगम स्नान करने जा रहे भक्तों की आवाजाही का सबसे अधिक बोझ, भारतीय रेलवे पर पड़ा है। हालांकि इस दौरान रेलवे से जुड़ी कुछ अव्यवस्थाओं के चलते भक्तों की नाराजगी के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच शनिवार देर रात नई दिल्ली स्टेशन पर भी, हुए एक दर्दनाक हादसे में कई श्रद्धालुओं की मौत हुई थी। जिसको लेकर फिलहाल रेलवे के सभी स्टेशनों पर हाई अलर्ट रखा गया है।
विज्ञापन



इन स्टेशनों से गुजरने वाली गाड़ियों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर, रेलवे के द्वारा खास ध्यान दिया जा रहा है। इसी के चलते मध्य प्रदेश के खंडवा रेलवे स्टेशन पर भी जीआरपी और रेलवे पुलिस के जवान मिलकर, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं। ट्रेनों में आवाजाही के दौरान यात्रियों को भीड़ के दौरान रखने वाली सावधानियों से अवगत करा रहे हैं। तो वहीं यात्रियों को इस भीड़ में चढ़ने और उतरने में मदद करते भी जीआरपी के जवान देखे जा रहे हैं।

जीआरपी रख रही यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान
वहीं उन्होंने बताया कि, वे लोग ट्रेनों में जा रही भीड़ को लगातार किये जा रहे अनाउंसमेंट के जरिए समझाईश दे रहे हैं । इसके साथ ही यात्रियों के समान और लावारिस पड़े समान का भी ध्यान रखा जा रहा है । ट्रेनों में भी नजर रखी जा रही है कि, कोई अपराधी किस्म का व्यक्ति सफर न कर रहा हो, जो यात्रियों को नुकसान पहुंचा पाए । एवं भीड़ के दौरान यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ने और उतरने में भी जीआरपी के द्वारा मदद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें