फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मुंबई से साइकिल यात्रा करते हुए ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंची मुस्लिम युवती, मांगी ये मन्नत

Tue, 05 Mar 2024 02:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

MP News: देश के 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने मुंबई से साइकिल यात्रा पर निकली मुस्लिम युवती सोमवार देर शाम मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंची। खुद को सनातनी मुस्लिम बताने वाली शबनम शेख ने यहां पहुंचकर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर भगवान ओमकार को शाष्टांग प्रणाम भी किये।
विज्ञापन
शबनम शेख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंडवा के ओंकारेश्वर में मुंबई की शबनम शेख अपने साथी के साथ साइकिल यात्रा करते हुए सोमवार देर शाम पहुंची। इस दौरान उनकी साइकिल पर भगवा ध्वज लहरा रहा था। अपनी साइकिल यात्रा के बारे में उन्होंने बताया कि वे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी फैन हैं और उन्हें बड़ा पसंद करती हैं और वे नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहती हैं, जिसके लिए वे मुंबई से साइकिल यात्रा करते हुए देश भर के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करेंगी और भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाकर इसके लिए अपनी मन्नत मांगेंगी। 

विज्ञापन


सात से आठ माह में होगी यात्रा पूरी
शबनम ने मीडिया को बताया कि अब तक वे फिलहाल महाराष्ट्र के दो ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर के दर्शन करने आई हैं। इसके बाद वे उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम बनाने की मन्नत मांगेंगी। इसके लिए शबनम रोजाना 70 से 80 किलोमीटर तक साइकिल पर सफर कर रही हैं। उनकी यात्रा लगभग 7 से 8 माह में पूरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें