फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: 1548 मतदान केंद्रों पर रखी जायेगी पल-पल नजर, जिला कलेक्टर ने बनवाया वार रूम, 350 कर्मचारी किये तैनात

Sun, 12 May 2024 05:51 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

MP News: खरगोन एवं खण्डवा लोकसभा क्षेत्र में सोमवार को मतदान कराया जाना है। इस दौरान स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए मतदान के दिन खरगोन जिले के 1548 मतदान केन्द्रों की पल-पल की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। 
विज्ञापन
जिला कलेक्टर कार्यालय में बनाया गया वार रूम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौथे चरण के मतदान को लेकर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसे प्रशासनिक अधिकारी वार रूम कहकर संबोधित करते हैं। इसके साथ ही विधानसभा स्तर पर भी कंट्रोल रूम बनाएं गए हैं। जिला एवं विधानसभा स्तर पर बनाएं गए कंट्रोल रूम में 350 से अधिक कर्मचारी लगाए गए हैं, जो मतदान केन्द्रों की हर गतिविधी पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन


इधर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कर्मवीर शर्मा ने बताया कि मतदान दलों के मतदान केन्द्र पहुंचने से लेकर 13 मई को मतदान समाप्ति के बाद मतदान दल की वापसी तक मतदान केन्द्रों की हर गतिविधी पर पैनी नजर रखना है। जिस किसी भी मतदान केन्द्र पर नियम विरूद्ध या असामान्य घटना नजर आए, जिससे मतदान में व्यवधान उत्पन्न होता हो, तो इसकी सूचना तत्काल सेक्टर ऑफिसर्स, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं रिटर्निंग ऑफिसर को देना है।

वहीं मतदान के दिन मतदान केन्द्र के भीतर या बाहर कोई भी व्यक्ति यदि मतदाताओं को डराने, धमकाने, प्रलोभन देने या मतदान को प्रभावित करने का कार्य करेगा, तो यह जिला एवं विधानसभा स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम में नजर आएगा। ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर तत्काल उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मतदान के दिन मतदान केन्द्रों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर कैमरे लगाएं जा रहे हैं। मतदान केन्द्रों पर लगाए गए कैमरों के माध्यम से मतदान केन्द्र के भीतर एवं बाहर निगरानी रखी जायेगी। वेबकास्टिंग के द्वारा ऑनलाइन कंट्रोल रूम में मतदान केन्द्र की गतिविधियों को देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें