फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: चलती कार में लगी अचानक आग, कार सवार परिवार ने कूदकर बचाई अपनी जान

सार

खंडवा में चलती कार में आग लग गई। कार में आग लगते ही कार में आगे और पीछे बैठे लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई।  
विज्ञापन
हाइवे पर लगी कार में आग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के खंडवा के हरदा भोपाल मार्ग पर आशापुर चौकी अंतर्गत आने वाले रजुर गांव के पास मंगलवार शाम अचनाक चलती कार में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार धूं-धूं कर जलने लगी। हालांकि, फायर फाइटर की मदद से आग पर काबू पाया गया। कार में आग लगने के बाद खंडवा-हरदा मार्ग पर दोनों ओर से वाहनों का लंबा जाम लग भी गया। कार खंडवा के एक व्यापारी की बताई जा रही। फिलहाल हरसूद थाने की आशापुर चौकी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


खंडवा के हरदा-भोपाल स्टेट हाइवे पर रजुर गांव के पास चलती कार में मंगलवार शाम देखते ही देखते अचानक आग लग गई। जैसे ही कार में आग लगी वेसे ही कार सवार और पीछे बैठे अन्य लोगों ने कार में से कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार कार खंडवा के व्यापारी की बताई जा रही है, और कर सवार सभी चारों लोग कार से खंडवा से इलाहाबाद के लिए जा रहे थे। सूचना मिलने पर हरसूद से पुलिस और फायर फाइटर मौके पर पहुंची और आग बुझायी गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें