फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone News: अंतरराज्यीय सासी गैंग की दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, भरे बाजार चोरी को अंजाम देती थी महिलाएं

Tue, 10 Jun 2025 09:24 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

सीसीटीवी फुटेज और हुलिए के आधार पर इनकी पहचान राजगढ़ जिले के कडिया सासी गांव की गुंजा बाई सिसौदिया और बिंदोबाई के रूप में हुई। पूछताछ में इन्होंने दो साल पहले एसबीआई बैंक से 30 हजार की चोरी का खुलासा किया है। इनका एक साथी अभी फरार है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन


मध्यप्रदेश की खरगोन पुलिस ने अंतरराज्यीय सासी गैंग की दो शातिर महिलाओं को पकड़ा है। इन महिलाओं को पलक झपकते ही भीड़भाड़ वाले इलाके देखकर वहां महिलाओं के बैग से गहने और नकदी के साथ ही लोगों की जेब से रुपये उड़ाने में महारत हासिल थी। बीती 12 मई को इन महिलाओं ने शहर के सराफा बाजार से गहने रिपेयरिंग कर घर की ओर लौट रही महिलाओं के हाथ में लटकी थैली काटकर, उसमें रखी गहनों से भरी डिब्बी उड़ाई थी। कोतवाली पुलिस को तब से ही इनकी तलाश थी। उसके बाद आज इन्हें गिरफ्तार किया गया है। हालांकि इन महिलाओं का एक और साथी फिलहाल फरार है, जिसकी भी तलाश जारी है। वहीं, पुलिस पूछताछ में इन्होंने करीब 2 साल पहले एसबीआई बैंक से चोरी हुए 30 हजार रुपये की चोरी करना भी कबूल किया है।

इस तरह हुई शातिर महिलाओं की पहचान
इन शातिर महिलाओं से जुड़ी जानकारी देते हुए खरगोन एसडीओपी रोहित लाखरे ने कोतवाली थाने में पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शहर के सराफा बाजार, तिलक पथ, गोल बिल्डिंग आदि क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखने के साथ ही आसपास पूछताछ करने पर दो संदिग्ध महिलाएं पीड़िता रानू का पीछा करते नजर आई थीं, जिसके बाद हुलिये के आधार पर इनकी शिनाख्त जिला राजगढ़ के ग्राम कडिया सासी निवासी गुंजा बाई सिसौदिया और बिंदोबाई के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राजा रघुवंशी की शवयात्रा में भी शामिल हुआ था सोनम का लवर राज

लाखों का माल हुआ बरामद
वहीं उन्होंने बताया कि दोनों महिलाओं को पकड़ने के लिए खरगोन पुलिस की एक टीम राजगढ़ पहुंची थी, जहां योजनाद्ध तरीके से इन्हें गिरफ्तार किया गया। इस चोरी में इनका साथ देने वाला एक युवक बेजू जगजीवन सिसौदिया भी था, जोकि फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। इधर दोनों महिलाओं से चोरी किया गया, पेडिंल, सोने की पांचाली, अंगूठी और 3 हजार रुपये नकदी, इस तरह कुल एक लाख चालीस हजार रु के गहने बरामद किए गए हैं। साथ ही पूछताछ के दौरान इन्होंने साल 2022 में सब्जी मंडी स्थित एसबीआई बैंक में इंदिरा नगर निवासी आजम अली से 30 हजार रुपए चोरी करने की घटना को अंजाम देना भी स्वीकार किया है, जिसके बाद अब इन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें