फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौसा बस हादसा: वैष्णो देवी से लौट रही बस बनी आग का गोला, बड़वाह के दो परिवारों में मातम, महिला की मौत, एक लापता

Wed, 01 Jul 2026 04:20 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा\खरगोन

सार

राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराने के बाद बस में आग लगने से आठ यात्रियों की मौत हो गई। मध्यप्रदेश के 12 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि चार लापता बताए जा रहे हैं। बड़वाह के दो परिवारों में मातम पसर गया है।

विज्ञापन
हादसे में हताहत लोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के दौसा में भीषण बस हादसे में बड़वाह के दो परिवारों में भी मातम छा गया है। वैष्णोदेवी से लौट रहे सात लोगों में से एक युवक लापता बताया गया है, जबकि एक महिला की मौत की खबर है।

विज्ञापन




बड़वाह के कस्तूरबा मार्ग वार्ड क्रमांक पांच निवासी कविता तंवर ने बताया कि उनके परिवार से सात लोग माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे और उनकी वापसी की ट्रेन दो दिन बाद थी, लेकिन दुकान पर काम अधिक होने के चलते उन लोगों ने बस से मंगलवार को ही वापस आने का फैसला किया। इस दौरान देर रात ढाई बजे उनके परिजन का फोन आया, जिसमें उन्होंने बस में आग लगने और उनके घायल होने की जानकारी दी। इसके बाद रात करीब 3 बजे उनके माता-पिता घटनास्थल के लिए निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Rajasthan Bus Accident:  'मेरी पत्नी बस में फंस गई, हम निकाल नहीं सके', यात्री ने फफक कर सुनाई आपबीती; सब भावुक

परिवार के ही गणेश पटेल ने बताया कि पांच दिन पूर्व हंस ट्रेवल्स की बस से दीपक उसकी पत्नी दिव्या और पुत्री याचिका सहित उनका भाई सनी और उसकी पत्नी एवं भाई के दो बच्चे समेत सात लोगों का परिवार वैष्णो देवी दर्शन करने गया था। हादसे के बाद से दीपक लापता बताया जा रहा है। इसके साथ ही बड़वाह के ही दशहरा मैदान निवासी जितेंद्र पांडे अपनी पत्नी और पुत्र समेत हरिद्वार गए थे, जिसमें उनकी पत्नी की मृत्यु होने की जानकारी मिली है।

 

हादसे के बाद लापता दीपक। 

हादसे में हताहतों की सूची

हादसे में हताहतों की सूची

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें