फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur News: ऑटो और पिकअप में हुई जोरदार भिड़ंत, महिला एवं बच्चों समेत 11 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

Thu, 02 May 2024 08:41 AM IST
खंडवा ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बुरहानपुर

सार

बुराहनपुर नगर के इंदौर इच्छापुर हाईवे पर बसाड़ फाटे के पास बुधवार देर शाम एक ऑटो और एक पिकअप वाहन में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तो वहीं पिकअप वाहन टक्कर के बाद पलटी खा गया। हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
अस्पताल में घायलों का इलाज करते डॉक्टर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के गणपति नाका थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्टेट हाइवे पर बुधवार देर शाम एक सवारी ऑटो और पिकअप वाहन की अचानक भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों ही वाहनों के कुल 11 लोग घायल हुए हैं। इनमें महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में से एक बालिका सहित दो लोगों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


बुराहनपुर नगर के इंदौर इच्छापुर हाईवे पर बसाड़ फाटे के पास बुधवार देर शाम एक ऑटो और एक पिकअप वाहन में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तो वहीं पिकअप वाहन टक्कर के बाद पलटी खा गया। जिसके बाद सभी घायलों को चार से पांच 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार ऑटो में खाना बनाने वाली महिलाएं बैठीं थीं जोकि अपना काम खत्म कर वापस बुरहानपुर लौट रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने अनियंत्रित होकर ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद पिकअप में सवार कुछ पुरुष घायल हुए तो वहीं ऑटो में बैठी महिलाएं और एक बच्ची भी घायल हुई है। 

नौ सामान्य घायल सहित दो गंभीर
बुरहानपुर जिला अस्पताल के डॉक्टर मुमताज अंसारी ने बताया कि अभी तक की अस्पताल में जो एंबुलेंस से घायल पहुंचे हैं, उनकी संख्या 11 है। जिसमें से एक घायल का पेर फैक्चर है। एक घायल को चेस्ट में इंज्युरी है बाकी सभी को ऊपर से कोई इंज्युरी नहीं दिख रही है। इनमें एक छोटी बच्ची भी है, जिसके जबड़े के ऊपर चोट लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें