फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: पेड़ पर फंदे से लटके मिले भाई और बहन, आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 29 Apr 2024 09:50 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

पुलिस के अनुसार दोनों के शव घर से करीब आधा किलोमीटर दूर नदी किनारे स्थित खेत के पास लगे महुए के पेड से लटके मिले हैं। युवक युवती रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोनों फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
युवकी और युवती ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के झिरनिया थाना क्षेत्र के नीली खाली गांव में एक युवक और युवती के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले। एक साथ दो शव मिलने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में हडकंप मच गया है । दोनों युवक और युवती एक ही परिवार से हैं, वे आपस में चचेरे भाई बहन लगते है।  
विज्ञापन


मृत युवक और युवती की पहचान जय राम पिता मगन उम्र 20 वर्ष और हतरी पिता छगन उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई। शवों को देखकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। लेकिन, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया। पुलिस के अनुसार दोनों के शव घर से करीब आधा किलोमीटर दूर नदी किनारे स्थित खेत के पास लगे महुए के पेड से लटके मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोनों शनिवार देर रात पेड़ से लटकर जांन दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें