फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: खाद वितरण की समस्या से निपटने कृषि विभाग ने बनाया कंट्रोल रूम, तीन के नमूने फेल, पांच फर्मों को नोटिस

Sun, 27 Oct 2024 10:29 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

रबी सीजन की शुरुआत से लेकर अब तक करीब 50 उर्वरकों के नमूने लिए गए हैं, जिन्हें प्रदेश की विभिन्न उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशालाओं में भेजा गया है। इस दौरान 8 नमूनों के परिणाम भी प्राप्त हुए हैं । जिनमे से 3 नमूने अमानक स्तर के पाए गए हैं
विज्ञापन
खाद की समस्या से निपटने कृषि विभाग ने बनाया कंट्रोल रूम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में इन दिनों रबी फसल की बोवनी का समय चल रहा है, जिसको लेकर किसानों के अनुसार खाद की किल्लत बनी हुई है। हालांकि प्रशासनिक अमला प्रदेश भर में भरपूर खाद का स्टॉक बता रहा है, बावजूद इसके कई जिलों से घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाद के न मिलने की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में खाद की किल्लत और इससे जुड़ी समस्याओं से निपटने को जिला प्रशासन ने एक नई पहल की है। वैसे तो खंडवा जिले में खाद (उर्वरक) का वितरण मार्कफेड, सहकारी समितियों एवं निजी दुकानों के माध्यम से ही कराया जा रहा है। इसके अलावा किसानों को सलाह दी गई है कि वे किसी अन्य विक्रेता जो गांव-गांव जाकर सस्ते खाद का प्रलोभन दें, या कोई अन्य उर्वरक जिसका वितरण पीओएस मशीन द्वारा न किया जाता हो, वह कतई न खरीदें।
विज्ञापन


खंडवा में है खाद का भरपूर स्टॉक
जिले के उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में उर्वरक विक्रय हेतु 104 सहकारी समितियां, एवं 180 निजी उर्वरक केंद्र हैं। इनके अलावा मार्कफेड के 5 गोदाम (खण्डवा, पुनासा, छनेरा, मूंदी एवं खालवा) मार्केटिंग सोसायटी के 3 नगद उर्वरक विक्रय केंद्र (खालवा, पंधाना एवं छैगांवमाखन) और एम.पी. एग्रो का 01 नगद विक्रय केंद्र (नई अनाज मंडी खण्डवा) से उर्वरकों (खाद) का वितरण कराया जा रहा है। वर्तमान में खण्डवा जिले में यूरिया 11042 मेट्रिक टन, डी.ए.पी 1979 मेट्रिक टन, पोटाश 4586 मेट्रिक टन, एन.पी.के. 3297 मेट्रिक टन, एवं सिंगल सुपर फॉस्फेट 12718 मेट्रिक टन खाद उपलब्ध है।

खाद की समस्या से निपटने बनाया कंट्रोल रूम
कृषि विभाग द्वारा किसानों के बीच डीएपी उर्वरक के विकल्पों का प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार डीएपी के स्थान पर किसान एनपीके 12:32:16, एनपीके 20:20:0:13, एनपीके 16:16:16, यूरिया एवं सिंगल सुपर फॉस्फेट का उपयोग कर सकते हैं। किसान भाइयों के लिए जिले में खाद वितरण से सम्बंधित समस्या के निराकरण के लिए कृषि विभाग द्वारा कण्ट्रोल रूम की स्थापना की गआ है, जिस पर किसान भाई फोन के माध्यम से सुबह 10 से शाम 6 बजे तक जानकारी ले सकते हैं। खंडवा जिले में स्थापित कन्ट्रोल रूम का नंबर 7400982588 है।
विज्ञापन


तीन कंपनियों के उर्वरक अमानक मिलने पर क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध
रबी सीजन की शुरुआत से लेकर अब तक करीब 50 उर्वरकों के नमूने लिए गए हैं, जिन्हें प्रदेश की विभिन्न उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशालाओं में भेजा गया है। इस दौरान 8 नमूनों के परिणाम भी प्राप्त हुए हैं। इनमें से 3 नमूने अमानक स्तर के पाए गए हैं। जिनकी जानकारी मिलते ही जिले के उप संचालक द्वारा उनका विक्रय प्रतिबंधित करते हुए, सबंधित फर्म के दुकानदार सहित कंपनी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं। इसके साथ ही अमानक प्राप्त हुए उर्वरक (ज़िरोंन) सिंगल सुपर फॉस्फेट निर्माता आरएम फॉस्फेट, सिंगल सुपर फॉस्फेट (पुष्कर ब्राण्ड) एवं एनपीके 0:52:34 निर्माता आईजीएल कंपनी का सम्पूर्ण जिले में क्रय-विक्रय एवं भण्डारण प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसको लेकर निर्देश भी जारी किए गए हैं कि निरीक्षण के दौरान यदि किसी फर्म पर इनमें से कोई भी उर्वरक पाए जाते हैं, तो ऐसे में उस दुकानदार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

पांच फर्मों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी
इधर इस पूरे मामले में कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि जिले में कृषि विभाग के द्वारा नकली खाद की आशंका को लेकर लगातार निरीक्षण एवं उर्वरकों के नमूने लिए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान उर्वरक संस्थानों पर कई अनियमितताएं भी देखने में आ रही हैं, जिन पर विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है । हाल ही में कृष्णा कृषि सेवा केंद्र शाहपुरा, किसान कृषि सेवा केंद्र शाहपुरा, ऋषभ ट्रेडर्स पंधाना, सतगुरु कृषि सेवा केंद्र गुड़ीखेड़ा एवं राधेश्याम तेजराम पर्वते पंधाना को अनियमितताओं के चलते कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

खाद की समस्या से निपटने कृषि विभाग ने बनाया कंट्रोल रूम

 

खाद की समस्या से निपटने कृषि विभाग ने बनाया कंट्रोल रूम

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें