फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडवा: गलत इंजेक्शन लगाने से मरीज की मौत के 4 महीने बाद आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 22 Jan 2022 02:56 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

खंडवा में गलत इंजेक्शन लगाने वाले आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डॉक्टर ने 4 महीने पहले अपने एक मरीज को इंजेक्शन लगाया था, जिसकी दो दिन बाद मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंडवा जिले में गलत इंजेक्शन लगाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, इस मामले में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को चार महीने बाद गिरफ्तार कर लिया। जिले की सिंधी कॉलोनी में डॉक्टर दीपक विश्वकर्मा होम्योपैथिक क्लिनिक चलाता है। 4 महीने पहले उसने एक व्यापारी को इंजेक्शन लगाया था, जिसके दो दिन बाद मरीज की मौत हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर जांच के दौरान पुलिस ने आरोप सही पाया। पुलिसकर्मी ईश्वर सिंह चौहान ने बताया कि जांच के दौरान ये बात सामने आई कि होम्योपैथी के चिकित्सक दीपक विश्वकर्मा ने अपने मरीज दीपक आरतानी को एलोपैथी दवाएं दी थीं, जिससे मरीज को संक्रमण हो गया था और डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर गलत इंजेक्शन लगाने के दो दिन बाद उसकी मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद परिजनों ने शिकायत दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर पर आईपीसी और मध्य प्रदेश आयुर्वेद परिषद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। डॉक्टर के क्लिनिक को भी सील कर दिया गया है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें