फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: महामंडलेश्वर बोले- जिहादी मानसिकता वालों ने सनातन पर प्रहार करने बनाई आदिपुरुष, मेकर्स को जेल हो

Wed, 21 Jun 2023 07:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

महामंडलेश्वर योगी हितेश्वरनाथ ने कहा कि फिल्म आदिपुरुष में भगवान राम और माता सीता के प्रेम में अश्लीलता दिखाई गई है। यहां एक तरह से मर्यादा को खंडित कर दिया गया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय संत व महामंडलेश्वर योगी हितेश्वरनाथ ने फिल्म आदिपुरुष पर बयान दिया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म आदिपुरुष को लेकर विवाद थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। अब राष्ट्र चेतना यात्रा पर निकले राष्ट्रीय संत व महामंडलेश्वर योगी हितेश्वरनाथ ने मध्यप्रदेश के खंडवा में फिल्म आदिपुरुष को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। महामंडलेश्वर ने कहा कि फिल्म में भगवान राम और माता सीता के प्रेम में अश्लीलता दिखाई गई है। यहां एक तरह से मर्यादा को खंडित कर दिया गया है। उन्होंने इस फिल्म के निर्माण से जुड़े लोगों को जिहादी बताते हुए कहा कि जिहादी मानसिकता वालों ने सनातन धर्म पर प्रहार करने के लिए यह फिल्म बनाई है। फिल्म बनाने वालों को जेल होनी चाहिए। 
विज्ञापन




बता दें कि राष्ट्रीय संत व महामंडलेश्वर योगी हितेश्वरनाथ ने पांच जून को ओरछा से राष्ट्र चेतना यात्रा शुरू की है। यह यात्रा भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के उद्देश्य को लेकर निकाली गई है। उनके अनुसार इस यात्रा में हिंदुओं को जागरूक करना और जातिगत भेदभाव मिटाकर सामाजिक समरसता लाकर सभी को एक करना है। यात्रा जब खंडवा पहुंची तो उन्होंने खंडवा में आदिपुरुष फिल्म को लेकर कहा कि फिल्म में मर्यादा खंडित कर दी गई। एकदम ही खंड विखंड कर दिया। उन्हें लगता है कि इसके पिछे कोई साजिश हो रही है, सनातन धर्म को बर्बाद करने के लिए।

महामंडलेश्वर योगी हितेश्वरनाथ ने कहा कि इस पिक्चर को पूरी तरह बंद ही कर देना चाहिए। मुझे लगता है इसके पीछे कोई साजिश हो, सनातन धर्म को बर्बाद करने के लिए। सनातन धर्म पर प्रहार के लिए इसमें कोई ओर नहीं जिहादी मानसिकता के लोग पीछे लगे हुए हैं। जो शुरू से चले आ रहे हैं। अब उन्होंने राम सीता के बिंदु को उठा लिया है। ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जिन्होंने यह पिक्चर बनाई है उन्हें तुरंत जेल होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें