फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडवा: जमीन में गाड़कर और अनाज की बोरियों में छिपा कर रखे थे 56 मोबाइल, कड़ी से कड़ी जोड़कर चोरों तक पहुंची पुलिस

Sun, 10 Apr 2022 04:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

खंडवा पुलिस ने बड़े मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह ने खंडवा के बॉम्बे बाज़ार स्थित मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर 16 फरवरी की रात को 9 लाख रुपए से अधिक के मोबाइल चुराए थे। पुलिस ने साइबर टीम की मदद से सभी चोरों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
खंडवा पुलिस ने बड़े मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंडवा की मोबाइल दुकान से 16 फरवरी की रात को चुराए मोबाइल मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चोरों ने ये मोबाइल घर में जमीन में और अनाज की बोरियों में छिपा रखे थे। बाहर बेचे मोबाइल को ट्रेस कर पुलिस चोरों तक पहुंची।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 16 फरवरी की रात हुई चोरी के मामले में आरोपियों के फुटेज साफ नजर नहीं आ रहे थे। आसपास के कैमरे खंगाले गए। संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल रही थी। पुलिस ने साइबर टीम की मदद ली। चोरी गए मोबाइलों को ट्रेकिंग पर डाला गया। जैसे ही चोरी गए मोबाइल में से एक मोबाइल एक्टिव हुआ, पुलिस को मदद मिली। पुलिस ने सबसे पहले देपालपुर के दीपक चौहान को उठाया। उसने अपने साले पवन चौहान निवासी गवालू सिमरोल से 5 मोबाइल लेना बताया। पवन ने नेपानगर के मोर सिंह उर्फ मोनू चौहान का नाम लिया। मोनू ने नेपानगर के रहने वाले 3 लोगों के नाम बताए जो फिलहाल नेपानगर की एक सराफा दुकान में चोरी के मामले में खंडवा जेल में बंद थे।
 
पुलिस ने कोर्ट से पीआर वारंट मांग कर जेल में बंद राजा उर्फ अजहर, फिरोज और मनोज पाटीदार को रिमांड पर लिया। तीनों ने कबूल किया कि खंडवा के मोबाइल शॉप में चोरी उन्होंने ही की थी। चोरों ने चुराए 56 मोबाइलों को छिपाने के लिए अनाज की बोरी और घर में बने दालान के गड्ढों का सहारा लिया। इनमें से 5 मोबाइल उन्होंने बाहर बेचे थे जिसके चालू होते ही शातिर चोर भी शिकंजे में फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें