फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजुराहो-दिल्ली फ्लाइट शुरू: स्पाइस जेट ने शुरू की विमान सेवा, हफ्ते में दो दिन भरेगी उड़ान

Fri, 18 Feb 2022 02:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खजुराहो

सार

खजुराहो से दिल्ली के लिए स्पाइसजेट विमान की हवाई सेवा 18 फरवरी से प्रारंभ हो गई है। केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुरुआत की। हवाई सेवाएं सप्ताह में रविवार एवं शुक्रवार को 2 दिन संचालित होगी।
 
विज्ञापन
1 of 5
खजुराहो से दिल्ली के लिए स्पाइसजेट विमान की हवाई सेवा 18 फरवरी से प्रारंभ हो गई - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के लिए एक अच्छी खबर है। खजुराहो से दिल्ली के लिए स्पाइसजेट विमान की हवाई सेवा 18 फरवरी से प्रारंभ हो गई है। केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसका उद्घाटन किया। हवाई सेवाएं सप्ताह में रविवार एवं शुक्रवार को 2 दिन संचालित होगी। 
विज्ञापन

2 of 5
हवाई सेवाएं सप्ताह में रविवार एवं शुक्रवार को 2 दिन संचालित होगी। - फोटो : सोशल मीडिया
खजुराहो-विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में एक बार फिर से विमान सेवा बहाल की गई है। स्पाइस जेट कंपनी ने 18 फरवरी से 31 दिसंबर 2022 तक के लिए दिल्ली से खजुराहो उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया है। उक्त 78 सीटर SG2956 उड़ान 11.50 बजे दिल्ली से रवाना होकर 1.10 बजे खजुराहो आएगी तथा 1.30 बजे खजुराहो एयरपोर्ट से SG2957 रवाना होकर 2.50 बजे दिल्ली पहुंचेगी, प्राप्त जानकारी के अनुसार इसका किराया लगभग 3800 रुपये से शुरू है। 
विज्ञापन

3 of 5
स्पाइस जेट के मालिक अजय सिंह ने कहा कि दिल्ली-खजुराहो सेवा को शुरू करने के लिए हम काफी समय से प्रयासरत थे। - फोटो : सोशल मीडिया
स्पाइस जेट की ग्वालियर-जबलपुर में पहले से उड़ान
स्पाइस जेट के मालिक अजय सिंह ने कहा कि दिल्ली-खजुराहो सेवा को शुरू करने के लिए हम काफी समय से प्रयासरत थे। ये कोरोना के कारण बंद कर दी गई थी। माननीय सिंधिया जी ने इसे शुरू करने का निर्देश दिया था। हमारी योजना इसे मार्च में शुरू करने की थी, पर सिंधिया जी के कहने पर 18 फरवरी से इसे शुरू कर दिया गया है। इसका पूरा श्रेय मंत्री जी को ही जाता है। दिल्ली-खजुराहो के बीच एकमात्र फ्लाइट है। हफ्ते में दो दिन शुक्रवार और रविवार इसे हम चलाएंगे, जैसे-जैसे लोड बढ़ेगा, वैसे-वैसे फ्रीक्वेंसी बढ़ाने की कोशिश करेंगे। स्पाइस जेट के लिए मप्र में ये ग्वालियर, जबलपुर के बाद तीसरा डेस्टिनेशन है। 




केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि 20 फरवरी से शुरू होने वाले खजुराहो महोत्सव का आनंद ज़्यादा से ज़्यादा पर्यटक उठा पाएं, और आने वाले समय में क्षेत्र की आर्थिक क्षमताओं के विस्तारीकरण को देखते हुए, ये सेवा इस क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण और निर्णायक साबित होगी। सेवाओं के संचालक का तहे दिल से आभारी हूं।
 

4 of 5
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े। - फोटो : सोशल मीडिया
सांसद ने माना आभार
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े। उन्होंने कहा कि खजुराहो से पुन: विमान सेवा शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का क्षेत्र की जनता की ओर से आत्मीय अभिनंदन! इस अवसर पर मैं स्पाइस जेट के मालिक अजय सिंह जी को भी धन्यवाद देता हूं। इस विमान सेवा से देश-विदेश के पर्यटकों के लिए खजुराहो की यात्रा अब और सुलभ होगी। परिणामस्वरूप क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा एवं रोज़गार के नए अवसर भी बढ़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली-खजुराहो फ्लाइट की शुरुआत के कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से प्रदेश के कई मंत्री भी जुड़े। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कोरोना महामारी के चलते लगे प्रतिबंधों के कारण गत 26 मार्च 2020 से खजुराहो में पर्यटकों तथा यात्रियों के लिए हवाई सेवा पूर्णतः स्थगित थी, जिसे लेकर खजुराहो के पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों ने खजुराहो सांसद तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा से मिलकर कई बार ज्ञापन और मांगपत्र देकर खजुराहो में विमान सेवा बहाली की मांग की गई थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें