फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: इंदौर में हुई मौतों पर सवालों से बचते हुए निकलीं मंत्री प्रतिमा बागरी, वायरल वीडियो से विधायक हो गईं ट्रोल

Mon, 05 Jan 2026 06:16 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

MP: इंदौर में दूषित पानी से मौतों पर कटनी में मंत्री प्रतिमा बागरी सवालों से बचीं और मंच छोड़कर चली गईं। इस मामले का वीडियो एक्स पर वायरल हो गया। विपक्ष ने बीजेपी सरकार पर जवाबदेही तय करने की मांग की है। 

विज्ञापन
मंत्री प्रतिमा बागरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों को लेकर प्रदेशभर में सवाल उठ रहे हैं, लेकिन बीजेपी सरकार के मंत्री इस मुद्दे पर सवालों का सामना करने से बचते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला कटनी जिले का है, जहां मध्यप्रदेश की नगरीय प्रशासन मंत्री प्रतिमा बागरी मीडिया के तीखे सवालों से बचती हुईं कार्यक्रम छोड़कर बाहर चली गईं।

कटनी शिक्षा संघ द्वारा आयोजित राज्य शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम द्वारका भवन में आयोजित किया गया था, जिसमें नागरिक विकास मंत्री प्रतिमा बागरी शामिल हुई थीं। इसी दौरान जब उनसे इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों और इस मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा किए गए X पोस्ट को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने सीधे जवाब देने से बचते हुए विषय बदल दिया।

विज्ञापन


पढे़ं: जेपी अस्पताल में फफूंद लगी दवाओं का मामला गरमाया, यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल 

सवाल इंदौर की मौतों पर था, लेकिन मंत्री शिक्षा संघ और शिक्षक सम्मान समारोह से संबंधित बातें करने लगीं। मीडिया द्वारा सवाल दोहराए जाने के बावजूद मंत्री करीब एक मिनट तक केवल शिक्षा संघ पर ही बोलती रहीं। जैसे ही उनका बयान समाप्त हुआ, उन्होंने औपचारिक धन्यवाद कहा और बिना किसी जवाब के मंच और कार्यक्रम छोड़कर निकल गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पत्रकारों ने कई बार इंदौर की मौतों और राहुल गांधी के आरोपों पर प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की, लेकिन मंत्री चुप रहीं। उनका यह वीडियो अब X पर तेजी से वायरल हो रहा है। नेशनल कांग्रेस, नेशनल यूथ और दर्जन भर से ज्यादा राजनेताओं व समाजसेवियों ने इसे साझा कर बीजेपी सरकार और मंत्री पर सवाल उठाए हैं।

कार्यक्रम में मौजूद सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि सरकार इंदौर मामले को गंभीरता से ले रही है, कई अधिकारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है और आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुद्दा सिर्फ इंदौर का है और उस पर निश्चित कार्रवाई होगी।

इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों का मामला अब सिर्फ प्रशासनिक नहीं बल्कि राजनीतिक संवेदनशीलता का मुद्दा बन चुका है। विपक्ष सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग कर रहा है, वहीं मंत्रियों का सवालों से बचना कई नए सवाल खड़े कर रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें