मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बरही कस्बे में दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग ने तीन मंजिला इमारत को चपेट में ले लिया। हादसे में ऊपर मकान में सो रहे अग्रवाल परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में दो बुजुर्ग, एक महिला और तीन बच्चे शामिल हैं। दो अन्य सदस्य किसी तरह बाहर निकलकर बच गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बरही कस्बे में दीपावली की रात भीषण अग्निकांड हो गया। रात करीब 11:30 बजे पूरन अग्रवाल और रितेश अग्रवाल की क्रॉकरी दुकान में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने दुकान के ऊपर बनी तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इमारत में अग्रवाल परिवार के सदस्य सो रहे थे। आग तेजी से फैलने के कारण उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। इस दर्दनाक हादसे में परिवार के छह लोगों की जान चली गई, जबकि एक पुरुष और एक महिला किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे।
विज्ञापन
रात करीब साढ़े 11 बजे दुकान में भड़की आग
जानकारी के अनुसार, कटनी जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर बरही कस्बे में दीपावली की रात यह हादसा हुआ। रात करीब साढ़े 11 बजे पूरन अग्रवाल और रितेश अग्रवाल की क्रॉकरी दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान के ऊपर ही परिवार का मकान था। आग ने देखते ही देखते पूरी तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला
बताया जा रहा है कि आग लगने के समय परिवार के सदस्य इमारत के ऊपरी हिस्से में सो रहे थे। आग तेजी से फैलने और धुएं के कारण वे बाहर नहीं निकल सके। इस हादसे में परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में दो बुजुर्ग, एक महिला और तीन बच्चे शामिल हैं। वहीं, एक पुरुष और एक महिला किसी तरह इमारत से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।
स्थानीय लोगों ने शुरू किया बचाव अभियान
आग की लपटें उठते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने के साथ ही इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। घटना की गंभीरता को देखते हुए दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया।
पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
आग बुझाने और बचाव अभियान के लिए नगर परिषद बरही, विजयराघवगढ़ और कैमोर के दमकल वाहनों के साथ कटनी नगर निगम की दमकल टीम भी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने करीब पांच घंटे तक मशक्कत की। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक छह लोगों की जान जा चुकी थी।
पुलिस और प्रशासन की टीम ने शुरू की जांच
एसडीओपी वीरेंद्र धार्वे ने बताया कि आग ने इमारत की तीसरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया था। इसकी वजह से परिवार के सदस्यों की मौत हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मामले की जांच में जुटी है।