फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni News: भोपाल की टीम ने दो दिनों में तीन स्थानों पर दी दबिश, गड़बड़ियों की जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगे

Sun, 22 Dec 2024 05:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

भोपाल की तीन सदस्यीय टीम ने कटनी में कस्टम मिलिंग और सीएमआर चावल की जांच की। टीम ने मां जगदंबे राइस मील और राय वेयरहाउस में अनियमितताएं पाई, जिसके बाद जांच रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपने की प्रक्रिया जारी है। 
विज्ञापन
कटनी में खाद्य विभाग की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल की तीन सदस्यीय टीम पिछले दो दिनों से कटनी जिले के तीन स्थानों में दबिश देते हुए कस्टम मिलिंग और सीएमआर चावल से संबंधित शिकायतों की जांच कर रही है। टीम ने नान कार्यालय, मां जगदंबे राइस मील, राय वेयरहाउस और अन्य राइस मील में पहुंचकर गहन जांच की और रिपोर्ट तैयार की, जिसे अब राज्य सरकार को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन


कटनी जिले में पिछले एक महीने से कस्टम मिलिंग और सीएमआर चावल को लेकर कई शिकायतें खाद्यमंत्री और भोपाल स्तरीय अधिकारियों तक पहुंची थीं। इन शिकायतों के बाद कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देशन में जांच टीम गठित की गई थी। जांच के दौरान राय वेयरहाउस और मां जगदंबे राइस मील में कई अनियमितताएं पाई गईं, जिनका पंचनामा भी तैयार किया गया। इसके बाद, नान प्रबंधक देवेंद्र तिवारी ने मील संचालकों पर कार्रवाई करते हुए डेढ़ करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था।

 

विज्ञापन

कटनी में खाद्य विभाग की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
मां जगदंबे राइस मील के संचालक अमर पंजवानी ने नान प्रबंधक देवेंद्र तिवारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद, भोपाल से खाद्य विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर हरेंद्र सिंह, नान प्रबंधक रजनीश रॉय और वेयरहाउस कॉरपोरेशन के ए.के. दहायत कटनी पहुंचे और कई स्थानों की जांच की।

खाद्य विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि पुरानी जांच में मिली अनियमितताओं का सत्यापन करने के लिए भोपाल की टीम कटनी पहुंची थी। जांच के दौरान पाया गया कि राय वेयरहाउस में कस्टम मिलिंग के बाद बने चावल के रिकॉर्ड में अनियमितताएं थीं, जबकि मौके पर लाखों रुपये का चावल गायब मिला।

टीम ने पूरी निष्पक्षता से जांच की और अब रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगी, जिसमें संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें