फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni News: नदी में मिले शव से मचा हड़कंप, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज जांच शुरू की, हत्या की आशंका

Fri, 22 Nov 2024 07:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

नदी में शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक बार फिर नदी में उतराती लाश मिलने से कोतवाली थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना बस स्टैंड चौकी अंतर्गत मोहन घाट की बताई जा रही है। जहां टहलने निकले लोगों ने नदी के अंदर किसी आदमी का शव उतराता जैसा देखा, तत्काल पुलिस को सूचना पहुंचाई। उसके डेढ़ घंटे देरी से पहुंची बस स्टैंड पुलिस ने स्थानीय लोगों के माध्यम से शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

विज्ञापन


बीजेपी नेता अभिषेक ताम्रकार ने बताया कि लोगों की सूचना मिलते ही नदी किनारे पहुंचे हैं। जहां पानी के करीब दो फीट नीचे एक शव दिखा है। यहां जमाने भर के नशेड़ी और जुआरी सहित असमाजिक तत्वों का डेरा लगा रहता है। इसलिए ऐसी घटना समाने आई है। ये कौन है, ये हत्या है या कोई दुर्घटना इसकी जल्द जांच हो, ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे, पुलिस से उम्मीद है।

वहीं, नदी में लाश मिलने की जानकारी लोगों को लगते ही बड़ी संख्या में लोग पुल के ऊपर से और नदी घाट के किनारे जमघट लगाए दिखे। इस दौरान घटना स्थल पहुंचे बस स्टैंड चौकी प्रभारी अंकित मिश्रा ने कहा कि लोगों की सूचना पर पहुंचे हैं। शव को कब्जे में लेकर जांच की है। शुरुआती तौर में मृतक की पहचान न हो सकी। वहीं, शरीर में कोई चोट के निशान भी नहीं मिले। इसलिए मृतक की शिनाख्त करते हुए मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा कि ये हत्या है या कोई दुर्घटना, फिलहाल जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें