फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटनी में रेल हादसा: कोयला लदी मालगाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतरीं, ट्रैक क्षतिग्रस्त; कई ट्रेनें प्रभावित

Sat, 07 Mar 2026 01:13 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी में न्यू कटनी जंक्शन के पास कोयला लदी मालगाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतर गईं। दो डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए और ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे से कई यात्री ट्रेनें प्रभावित हुईं। रेलवे की राहत टीम मौके पर मरम्मत कार्य में जुटी है।

विज्ञापन
मालगाड़ी डिरेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी जिले में एक बड़ा रेल हादसा सामने आया है। बिलासपुर रेलखंड से कोयला लोड कर निकली एक मालगाड़ी कटनी मेन स्टेशन से पहले ए-केबिन के पास अचानक पटरी से उतर गई। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिलासपुर रेलखंड से कोयला लेकर वेस्ट बड़ोदरा की ओर जा रही मालगाड़ी न्यू कटनी जंक्शन के ए-केबिन के पास डीरेल हो गई। इस दौरान मालगाड़ी की करीब पांच बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसा इतना गंभीर था कि दो डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए और दोनों ओर की रेल पटरियां भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

डिब्बों के पलटने से उनमें भरा कोयला बड़ी मात्रा में रेल पटरियों और आसपास के इलाके में फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही कटनी रेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में कटनी के रेल एरिया मैनेजर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही रेलवे की दुर्घटना राहत ट्रेन (ART) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जो राहत और मरम्मत कार्य में जुट गई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रैक से कोयला हटाने और क्षतिग्रस्त पटरियों की मरम्मत का काम तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें: चित्रकूट के स्कूल में शर्मनाक मामला: छात्राओं से मसाज करवा रहीं थीं प्रधानाध्यापिका, वीडियो हुआ वायरल; देखें

हादसे के कारण कटनी से गुजरने वाली अप और डाउन लाइन की कई यात्री ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। कुछ ट्रेनों को अन्य मार्गों से डायवर्ट किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को रोककर स्थिति सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा है। यात्रियों को हो रही असुविधा को देखते हुए रेलवे द्वारा जल्द से जल्द ट्रैक बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कटनी रेल एरिया मैनेजर रोहित सिंह ने बताया कि बिलासपुर रेलखंड से कोयला लेकर वेस्ट बड़ोदरा जा रही मालगाड़ी की पांच बोगियां न्यू कटनी जंक्शन के ए-केबिन के पास डीरेल हुई हैं। कटनी की एआरटी टीम मौके पर काम कर रही है और जबलपुर से भी राहत टीम बुलाई गई है। रेलवे का प्रयास है कि जल्द से जल्द ट्रैक को दुरुस्त कर प्रभावित ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू कराया जाए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें