फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटनी: जंगल में सजी जुआरियों की महफिल पर पुलिस का छापा, 14 आरोपियों से 13 लाख का मशरूका जब्त

Mon, 02 Nov 2026 05:21 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी के बड़वारा थाना क्षेत्र के भदौरा नंबर 2 के जंगल में चल रहे जुआ फंड पर पुलिस ने छापा मारकर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सात आरोपी फरार हो गए। कार्रवाई में 80,500 रुपये नकद, आठ मोटरसाइकिल और 14 मोबाइल सहित करीब 13 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया।
विज्ञापन
कटनी पुलिस ने जुआ खेलते 14 आरोपी किए अरेस्ट, 13लाख का मशरूका जब्त।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी पुलिस ने बड़वारा के जंगल में चल रहे बड़े जुआ फंड पर छापेमार कार्रवाई करते हुए 14 जुआरियों को अरेस्ट किया है, जबकि सात आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार गए थे। एसपी ने बताया जुआ फंड कार्रवाई में 80 हजार नगद समेत 13 लाख का मशरूका जब्त किया है, वहीं फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन


दरअसल, पूरी कार्रवाई कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम भदौरा नंबर 2 से लगे जंगल में करीब 15 दिनों से सक्रिय जुआ फंड संचालित किया जा रहा था। इसकी शिकायत मिलते ही कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने तत्काल बड़वारा थाना प्रभारी को सख़्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे। हालांकि 24 घंटे के भीतर कार्रवाई न होने पर तत्काल जुआ फंड पर कार्रवाई के लिए एसपी ने विशेष टीम बनाकर मौके पर रवाना किया और देर रात छापेमार कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया। एसपी की पूरी कार्रवाई विशेष टीम ने की है, जिसमें बड़वारा पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। इसकी जांच करवाई जाएगी।

ये भी पढ़ें- देवास टीआई मौत मामला: आयशर मालिक गिरफ्तार, तीन शराब दुकान के लाइसेंस रद्द; आबकारी विभाग के अफसर-कर्मी निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि बडवारा में चल रहे जुआ फंड में कार्रवाई के लिए विशेष टीम बनाकर कार्रवाई की है। इसमें मौके से अनामिक बेनर्जी, प्रिंस पांडेय, अंकित बरगाही, जुनैद खान, राज निषाद, मुकेश पटेल, पुष्पराज सिंह, बसंत शर्मा, संजय, संदीप गुप्ता, बल्ली निषाद, अजय साहू, आनंद निषाद, सुरेन्द निषाद समेत 14 आरोपी अरेस्ट किया है। इनसे 80,500 नगद, आठ मोटरसाईकिल, 14 मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 13 लाख आंकी गई है। पकड़े गए सभी आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज न्यायालय के समक्ष पेशकर जहां से सभी को भेजा गया है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें