फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni Crime: पुलिस की 15 टीम की आठ ठिकानों पर दबिश, 13 को गिरफ्तार कर जब्त किए 190 नकली सोने के बिस्किट, जानें

Sun, 22 Jun 2025 07:19 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी के नेशनल हाईवे 30 पर लूट की वारदातों में कटनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 संदेहियों को पकड़ा और मुख्य आरोपी इतवार सिंह को एनकाउंटर में घायल कर गिरफ्तार किया। 26 चोरी की बाइक, 20 हथियार, 190 नकली सोने के बिस्किट और 15 किलो गांजा बरामद हुआ। 
विज्ञापन
कटनी पुलिस जब्त किए नकली सोने के बिस्किट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी के नेशनल हाईवे 30 में पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग स्थानों पर हुई करीब आधा दर्जन लूट के मामलों में कटनी पुलिस को बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता मिली है। हाईवे पर लगातार हो रही लूट को कटनी पुलिस ने गंभीरता से लिया और आरोपियों की तलाश में आठ परिधियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने 215 पुलिसकर्मियों की 15 टीमें बनाई गईं जिसने अलग-अलग स्थानों पर एक साथ दबिश दी।

विज्ञापन


कटनी पुलिस की एक टीम ने छतरपुर से मुख्यारोपी इतवार सिंह बहेलिया को गिरफ्तार किया तो कटनी की बाकी टीमों ने कटनी के हरदुआ सहित अन्य ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई करते हुए 12 संदेहियों को हिरासत में लिया और उनके पास से चोरी में उपयोग होने वाली 26 रेसर मोटरसाइकिल, लूट में इस्तेमाल 20 धारदार हथियार सहित 190 नकली सोने की बिस्किट भी बरामद किए। लुटेरों पर रेड की कारवाई और पकड़ने के दौरान यूपी की तर्ज पर पुलिस को एक शॉर्ट एनकाउंटर भी करना पड़ा। जी हां, पन्ना जिले के रहने वाले इतवार सिंह बहेलिया पूरे लूट का मुख्य आरोपी था जिसे कटनी पुलिस छतरपुर से गिरफ्तार कर कटनी लेकर आ रही थी।

ये भी पढ़ें-अमर उजाला संवाद पहली बार मध्य प्रदेश में, 26 जून को भोपाल में जुटेंगी हस्तियां
विज्ञापन


हालांकि तड़के सुबह कटनी के ट्रांसपोर्ट नगर के नजदीक पुलिस का वाहन पंक्चर हो गया। इसी दौरान मुख्य आरोपी पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग की जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए शॉर्ट एनकाउंटर किया। इतवार सिंह को पैर में गोली लगी है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे मामले पर कटनी के नवागत पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि कुछ अज्ञात लड़के नेशनल हाईवे 30 पर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे जिस पर मामला पंजीबद्ध कर लगातार हमारी टीम काम कर रही थी। आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें चिन्हित किया गया और कटनी पुलिस के द्वारा 200 से अधिक पुलिस कर्मियों की 15 टीम तैयार कराई गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-लव मैरिज के छह महीने बाद पत्नी ने दिया पति को जहर, सास-ससुर के साथ नहीं रहने का बना रही दवाब

जिसके बाद सुबह 3 बजे से लेकर 5 बजे के बीच में आरोपियों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई। घेराबंदी कर संदेहियों को पकड़ने का प्रयास किया गया। संदेहियों के घरों से करीब 20 चाकू बरामद किए गए हैं। 190 फर्जी गोल्ड के बिस्किट,15 किलो गांजा सहित चोरी की 26 बाइक बरामद की गई हैं। लूट का मुख्य आरोपी इतवार सिंह बहेलिया को छतरपुर से गिरफ्तार कर कटनी आ रहे थे तभी ट्रांसपोर्ट नगर के पास जैसे ही पुलिस गाड़ी का टायर पंक्चर हुआ तो उसे बदलने के दौरान आरोपी इतवार सिंह ने हमारे ऑफिसर की पिस्टल को छीनकर भागने का प्रयास किया और जान से मारने की नीयत से फायर किया था। इससे वह बचे और आत्मरक्षा के लिए जवाबी फायरिंग हुई जिसमें उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी को कटनी पुलिस ने घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय भर्ती करवाया है फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें