फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा: कटनी युकां अध्यक्ष दिव्यांशु हुए शामिल, कहा- देश के 135 करोड़ लोगों के हित की लड़ाई

Thu, 03 Nov 2022 09:32 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी के युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। देशभर में राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा निकाली जा रही है, 20 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन
राहुल गांधी के साथ कटनी युकां अध्यक्ष दिव्यांशु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा में कटनी जिले के युवा कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर यात्रा के नेतृत्वकर्ता राहुल गांधी से मुलाकात करते नजर आए।
विज्ञापन


दिव्यांशु मिश्रा ने सोशल मीडिया में राहुल गांधी के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए बताया की ये मेरा सौभाग्य है जो मुझे राहुल गांधी जैसे व्यक्तित्व का मार्गदर्शन मिला, उन्होंने देश के इतिहास की सबसे बड़ी एवं अनुशासन पूर्ण यात्रा निकाली है। राहुल गांधी देश के 135 करोड़ भारतवसियों की लड़ाई लड़ रहे हैं। देश में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी और भाजपा के झूठ फ़रेब के ख़िलाफ़ ये यात्रा निकाली जा रही यात्रा में रोज़ाना लाखों की तादात में जानता उनसे सीधे जुड़ रही है उनके साथ हाथों में हाथ डालकर कदम बढ़ाने में खुद को गौरवांवित महसूस किया।

एमपी में भी भारत जोड़ों यात्रा जल्द प्रवेश करने जा रही है, जिसमें युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास एवं प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा साथियों को यात्रा में शामिल कर जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें