फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni: नशेड़ियों को सबक सिखाने लगवाई उठक-बैठक और दिलाई शपथ, कहा- अब नही करेंगे नशा

Tue, 19 Mar 2024 09:42 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कटनी

सार

कटनी पुलिस ने नशा करने वाले लोगों को सबक सिखाया है। नशा करने वालों को दबिश देकर पकड़ा गया और उठक-बैठक लगवाई गई। साथ ही अब नशे से दूर रहने के लिए शपथ भी दिलाई गई। 
विज्ञापन
कटनी में पुलिस ने नशेड़ियों से उठक-बैठक लगवाई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को लेकर गश्त में निकली रंगनाथ पुलिस ने आसमाजिक तत्वों की क्लास लगाते हुए उन्हें उठक-बैठक करवा दी और नशा छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ने की शपथ दिलवाई। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


दरअसल लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू हुई है, जिसके साथ ही कटनी पुलिस सड़कों पर उतरते हुए अपराधियों पर शिकंजा कसने में जुटी है। इसी क्रम में सोमवार रात रंगनाथ प्रभारी नवीन नामदेव अपने पुलिस बल के साथ गश्त में निकले। तिराहे-चौराहों सहित खुले मैदानों पर दबिश देते हुए दर्जन भर सुरा-प्रेमियों को हिरासत में लिया गया औ उन्हें सजा के तौर में उठक-बैठक करवा डाली। यही नहीं सभी नशेड़ियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते ही सभी को नशा से दूर रहने की नसीहत देते दिखे। 

बस भर कर नशेड़ी मिले
एक दूसरा वीडियो कुठला थाना क्षेत्र से सामने आया। जहां अभिषेक चौबे ने अपने पुलिस बल के साथ कंहवारा और बाय-पास के आस-पास शराब पीते तीन दर्जन नशेड़ी को गिरफ्तार किया। जिन्हें थाना लाने के लिए पुलिस को पूरी की पूरी बस का सहारा लेना पड़ा। वहीं अब नशेड़ियों से भरी बस का वीडियो समाने आया है, जिनका पुलिस ने मेडिकल करवाते हुए उन पर वैधानिक कार्रवाई करने की बात कही है। फिलहाल यह दोनों ही फोटो वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें