फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni News: खुद को गृहमंत्री अमित शाह का सिक्योरिटी गार्ड बताकर SDM को दे रहा था धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 10 Aug 2023 09:14 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

Katni News: कटनी के ढीमरखेड़ा में एक शख्स एसडीएम को खुद को गृहमंत्री अमित शाह का प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड बताकर धमकी दे रहा था। एसडीएम की शिकायत के बाद पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
खुद को अमित शाह का सिक्योरिटी गार्ड बनाने वाले शख्स को पुलिस ने पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीनी विवाद पर ढीमरखेड़ा एसडीएम कार्यालय पहुंचे एक शख्स ने खुद को देश के गृहमंत्री अमित शाह का प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड बताया। और एसडीएम को समस्या का हल करने की बात कहते हुए धमकी देता नजर आया। घटना से नाराज अधिकारी ने तुरंत स्थानीय थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद को शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी युवक की गिरफ्तारी के निर्देश जारी करवाए। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए कटनी पुलिस ने बताया कि आर्मी में वरिष्ठ आरक्षक नायक के पद पर पदस्थ रजनीश पटेल को एसडीएम की शिकायत पर गिरफ्तार कर थाने लाया गया, जहां पर आरोपी युवक पर धारा 151 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी जबलपुर के मझगवां का निवासी है, वह अपने रिश्तेदार की जमीन के सिलसिले में ढीमरखेड़ा एसडीएम कार्यालय पहुंचा था, जहां खुद को गृहमंत्री अमित शाह का सिक्योरिटी गार्ड बताते हुए एसडीएम  को अपने पक्ष में काम करने की धमकी दे रहा था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें