फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni News: गोल्डन स्पा सेंटर पर चल रहा था अनैतिक कृत्य, दो युवक, छह युवतियों समेत संचालक गिरफ्तार

Sun, 03 Sep 2023 10:06 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

Katni News: गोल्डन स्पा सेंटर पर छापामार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छह लोगों समेत संचालक को गिरफ्तार किया है। तीन थानों की पुलिस ने एक साथ दबिश देकर अनैतिक कृत्य में लिप्त महिला और पुरुष को पकड़ा है।
विज्ञापन
गोल्डन स्पा सेंटर पर 3 थानों का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापामार कार्रवाई करते हुए मौके से छह लोगों को पड़ा है, जिनमें से एक महिला और पुरुष अनैतिक कृत्य करते रंगे हाथों पकड़े गए हैं। वहीं, स्पा सेंटर में अन्य तीन महिला सहित संचालक पुरुष को हिरासत में लेते हुए महिला थाने लाया गया, जहां आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि मिल रही शिकायतों के आधार पर शनिवार को आजाद थाने के सामने संचालित गोल्डन स्पा सेंटर पर अधिकारियों के दिशा निर्देश पर दबिश दी गई, जहां से आपत्तिजनक सामग्री और अनैतिक कृत्य करते हुए महिला, पुरुष पाए गए। मौके से संचालक सहित छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


महिला का पुलिस वेरिफिकेशन हुआ था या नहीं ये कहां कहां की निवासी हैं और इस अवैध गतिविधियों से कब से जुड़ी हैं इन सब बिंदुओं की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर सभी आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। बड़ी बात ये है कि स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा ये अनैतिक कृत्य पिछले लंबे वक्त से माधवनगर और अजाक थाने से चंद कदमों की दूरी पर संचालित था। स्पा सेंटर पर हुई कार्रवाई के बाद शहर में संचालित अन्य एक दर्जन से अधिक स्पा सेंटर संचालक गायब हो गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें