फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni News: इनामी बदमाश से 10 लाख के 67 मोबाइल बरामद, जीआरपी ने किया खुलासा

Thu, 30 Nov 2023 12:23 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

Katni News: कटनी जीआरपी ने मोबाइल लूटने वाले एक इनामी बदमाश को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी के पास से 67 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी और उससे जब्त किए गए मोबाइल फोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी जीआरपी ने एक बार फिर मोबाइल चोर गिरोह से जुड़े एक बड़े सरगना पर शिकंजा कसा है, जिसके पास पुलिस ने 67 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मोबाइल फोन की कीमत करीब 10 लाख 14 हजार से अधिक की आंकी गई है, जिसे आरोपी औने पौने दामों में खरीद कर बाजार और ग्रामीण इलाकों के लोगों को महंगी कीमतों में बेचा करता था। मामले का खुलासा करते हुए जीआरपी प्रभारी अरुणा वाहने ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर 10 हजार का इनामी शातिर बदमाश नीरज चौधरी को हिरासत में लिया है। आरोपी पर चोरी, लूट जैसे कई मामले पूर्व में दर्ज पाए गए जिसके द्वारा चलती ट्रेनों में यात्रियों से उनका मोबाइल चोरी करने बदमाशों से कम पैसों में खरीदने का काम किया करता था। जिसकी तलाश लंबे वक्त से की जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर की सूचना मिली और जीआरपी पुलिस आरोपी को खिरहनी फाटक के पास घेराबंदी से कर पकड़ा है।
विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए चोरी के मोबाइल अपने पास रखे होना बताया, जिसके बाद जीआरपी की टीम ने बड़वारा के ग्राम भदौरा निवास स्थित घर पर दबिश देते हुए वहां से 67 अलग-अलग कंपनी के मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जिसकी कीमत 10लाख 14हजार 476 रुपए आंकी है जीआरपी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 41, 379 के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें