फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni: दुर्लभ प्रजाति का पैंगोलिन देखने उमड़ी लोगों की भीड़, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Tue, 04 Jul 2023 08:53 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी के हिरवारा ग्राम में दुर्लभ प्रजाति का पैंगोलिन मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने वन्यजीव का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
दुर्लभ प्रजाति का पैंगोलिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी वन परिक्षेत्र से लगे हिरवारा ग्राम में दुर्लभ प्रजाति का पैंगोलिन देखने को मिला। बेशकीमती वन्यजीव को देखने बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी और मौके पर पहुंचे रेंजर सहित वन अमला ने पैंगोलिन को सुरक्षित रेस्क्यू करते हुए उसे जंगल में छोड़ा।
विज्ञापन


 

कटनी वन परिक्षेत्र के रेंजर नबी अहमद ने बताया कि हिरवारा गांव के पास अस्पताल का निर्माण चल रहा था, इस दौरान वहां काम कर रहे स्थानीय मजदूरों ने पैंगोलिन को देखा और डरकर भागने लगे। बात फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इक्ट्ठे होकर उसे देखने पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल निर्माण स्थल की तरफ पैंगोलिन देखा गया, जो गड्ढा खोदता दिखा। जिसकी जानकारी सरपंच को कोटवार के साथ वन विभाग को दी और वहां पहुंचे वन अमले ने उसे पकड़कर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।

रेंजर नबी अहमद ने बताया कि पैंगोलिन दुर्लभ प्रजाति का जीव है, जो अब विलुप्त होने की कगार पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लाखों में होती है। हमें इसकी हिरवारा में मिलने की सूचना मिली थी बहरहाल वन विभाग की टीम ने पैंगोलिन को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें